newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Merry Christmas 2021: सजावट ही नहीं बल्कि घर के वास्तु दोषों को दूर करने में सहायक है क्रिसमस ट्री, जानिए कौन से दोष होते हैं खत्म

Merry Christmas 2021: अगर आप क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) पर खिलौनें (Toys On Christmas Tree) लगाते हैं तो इन्हें बच्चों में बांट देना चाहिए। इससे घर में खुशहाली और उन्नति आती है।

नई दिल्ली। पंचाग के अनुसार 25 दिसंबर (25 December 2021) का दिन साल का सबसे बड़ा दिन होता है साथ ही इस दिन ईसाई समुदाय के भगवान यानी ईसा मसीह (God Yeshu Birthday) का जन्म होता है। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में क्रिसमस का दिन धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है इसी दिन मां मरियाम ने भगवान ईशु को जन्म दिया था। ऐसे में लोग ईशु के जन्मदिन को मनाने के लिए घर में क्रिसमस ट्री (Christmas Tree Decoration) लेकर आते हैं। उसे सजाते हैं साथ ही एक दूसरे को तोहफे भी देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिसमस ट्री घर पर लाकर सजाने से न सिर्फ इससे घर की सजावट बढ़ती है बल्कि घर के वास्तु दोष (Vastu Dosh)भी खत्म होते हैं। तो चलिए आपको इस लेख में बताते हैं क्रिसमस ट्री से कौन से दोष होते हैं खत्म…

ये वास्तु दोष क्रिसमस ट्री से होते हैं दूर (Vastu Tips for Christmas Tree)

1- क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) का ऊपरी हिस्सा तिकोना और ऊपर की ओर बढ़ता हुआ होता है। वास्तु में इसे तरक्की, उन्नति के तौर पर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर घर में उपर की ओर बढ़ता हुआ क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) लगाया जाता है तो इससे जीवन में तरक्की (Sucess In Life) और उन्नति होती है।

2- क्रिसमस ट्री को घर में सजाने (Christmas Tree Decoration) या लगाने से इससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर (Negativity) होती है साथ ही पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) भी बढ़ती है।

3- वास्तु के अनुसार, क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) को घर की उत्तर दिशा में लगाया जाना चाहिए। उत्तर दिशा को सकारात्मकता की दिशा (North Direction For Christmas Tree) माना जाता है।

4- क्रिसमस ट्री को कलरफुल लाइटों (Colorfull Light On Christmas Tree) से सजाना चाहिए। इससे बच्चों की उम्र बढ़ती है और स्वास्थ से जुड़ी हर समस्या का अंत होता है।

5- क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) पर लगाए जाने वाले सितारे जीवन में उत्साह और उमंग को बढ़ाते हैं।

6- अगर आप क्रिसमस ट्री (Christmas Tree) पर खिलौनें (Toys On Christmas Tree) लगाते हैं तो इन्हें बच्चों में बांट देना चाहिए। इससे घर में खुशहाली और उन्नति आती है।