newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर अपने भाई को भूलकर भी न बांधें ऐसी राखी, माना जाता है अशुभ

Raksha Bandhan 2021: कई बार गलती से हम कुछ इस तरह की राखियां ले आते हैं जो शुभ नहीं मानी जाती। ऐसे में हमें राखी का चुनाव बेहद ही ध्यान से करना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं राखी खरीदते वक्त आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और किस तरह की राखियां नहीं खरीदनी चाहिए।

नई दिल्ली। 22 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ में रक्षा सूत्र यानी राखी बनती है लेकिन कई बार गलती से हम कुछ इस तरह की राखियां ले आते हैं जो शुभ नहीं मानी जाती। ऐसे में हमें राखी का चुनाव बेहद ही ध्यान से करना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं राखी खरीदते वक्त आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए और किस तरह की राखियां नहीं खरीदनी चाहिए।

गलती से भी न खरीदें ऐसी राखी

  • कभी भी प्लास्टिक से बनी हुई राखियां न खरीदें। प्लास्टिक को केतु का धातु माना जाता है यह अपयश को बड़ा है। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन प्लास्टिक से बनी राखियों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
  • बाजार में कुछ अलग तरह के डिजाइन वाली राखियां भी आती है जो भारतीय सभ्यता से बिल्कुल अलग होती है। इन राखियों को भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • राखी खरीदते समय इस बात का ख्याल रखें कि इसमें किसी तरह की धारदार या कोई हथियार ना बना हो।
  • कई राखियों में भगवान के चित्र बने होते हैं इस तरह की राखियों को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इन राखियों को खरीदने से बचें।
  • कुछ राखियों में बहुत ज्यादा काम किया होता है उन्हें लोहे की चीजों से सजाया जाता है। ऐसी राखियों को भी नहीं खरीदना चाहिए।
  • राखियों को खरीदते वक्त रंगों का ख्याल रखें। काले रंग से बनी हुई या काले रंग के डिजाइन राखियों को ना खरीदें।
  • हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के दौरान काले रंग का इस्तेमाल अशुभ माना जाता है। ऐसे में काले रंग की राखी न खरीदें।

ऐसी राखी खरीदें

  • हमेशा रेशम से बनी हुई, कलावे या फिर सूती धागे से बनी राखी को खरीदें।
  • ऐसी राखियां भाइयों के यश और वैभव में बढ़ोतरी करती है।
  • कपास और सूत के धागे से बनी राखियों में भी अगर प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया हो तो इसे ना खरीदें।
  • इसके अलावा लाल, हरे और सफेद रंग की राखियां शुभ मानी जाती है ऐसे में इस रंग की राखी खरीदें।