newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan Somwar 2021: सावन के अंतिम सोमवार पर बन रहे कई खास संयोग, पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan Somwar 2021: कहते हैं जो भी सावन के आखिरी सोमवार पर मन से शिव की आराधाना करता है और व्रत करता है उनके समस्त दुखों का अंत हो जाता है। इस दिन लोगों को पूरे मन के साथ भोले भंडारी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

नई दिल्ली। आज 16 अगस्त को सावन के पावन महीने का आखिरी सोमवार है। वैसे तो सावन के हर सोमवार का अपना खास महत्व होता है लेकिन इसका आखिरी सोमवार भी कम महत्वपूर्ण नहीं होता। कहते हैं जो भी कोई सावन के आखिरी सोमवार पर मन से भगवान भोले भंडारी की पूजा करता है उसपर प्रभु की असीम कृपा बनी रहती है। साथ ही इस दिन रखा गया व्रत सभी व्रतों के बराबर फल देता है।

SHIVRATRI

बन रहा खास संयोग

सावन के आखिरी सोमवार पर कुछ अद्भुत संयोग भी बन रहे हैं। अनुराधा नक्षत्र, ब्रह्मयोग, यायिजय योग, सर्वार्थ सिद्धि योग तीनों का अद्भुत संयोग बन रहा है जो की आज के दिन की महत्ता को और बढ़ा रहा है। इस शुभ संयोगों की वजह से आज का दिन पहले के मुकाबले और शुभ हो गया है। ज्योतिर्विदों की मानें तो इस खास संयोग के बाद सावन के सोमवार के इस आखिरी व्रत को रखने और पूजा पाठ करने से सभी अनुष्ठान की सिद्धि प्राप्त होगी।

mahashivratri

अंतिम सोमवार का महत्व

कहते हैं जो भी सावन के आखिरी सोमवार पर मन से शिव की आराधाना करता है और व्रत करता है उनके समस्त दुखों का अंत हो जाता है। इस दिन लोगों को पूरे मन के साथ भोले भंडारी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। जो लोग किसी कारण सावन के सोमवार के व्रत नहीं रख पाएं हैं अगर वो लोग आखिरी सोमवार का व्रत कर लें तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है साथ ही उसपर हमेशा ही शिव की कृपा बनी रहती है।