newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Thursday Pooja: गुरुवार के दिन करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें पूजन विधि

Thursday Pooja: कहते हैं कि अगर विष्णु भगवान की कृपा हो जाए तो जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। वहीं सुख-समृद्धि भी दिनों दिन बढ़ती रहती है।

नई दिल्ली। आज गुरुवार है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु गुरु के भी स्वामी कहे जाते हैं, इसलिए गुरूवार के दिन उनके पूजन-अर्चन से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती है। कहते हैं कि अगर विष्णु भगवान की कृपा हो जाए तो जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। वहीं सुख-समृद्धि भी दिनों दिन बढ़ती रहती है। पुराणों की मानें तो भगवान विष्णु की पूजा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। विधि-विधान से अगर भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है तो भक्तों को पूजा का संपूर्ण लाभ भी मिलता है।

lord vishnu, yogini ekadashi, ekadashi fast

ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा

भगवान विष्णु को मनाने के लिए विधिवत पूजा करना भी अनिवार्य है, इसके लिए गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। साफ वस्त्रों को धारण करने के बाद एक चौकी पर स्वच्छ कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा की स्थापना करें। कहा जाता है कि विष्णु भगवान को पीला रंग अति प्रिय है, ऐसे में उन्हें पीले फूल चढ़ाना चाहिए। साथ ही उन्हें पीले रंग के फलों का ही भोग भी लगाना चाहिए।

yogini ekadashi, lord vishnu,

इन उपायों का करें पालन

बृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन बुजुर्ग व्यक्ति को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद लें।

इस दिन पीले वस्त्रों को धारण करना काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से भाग्योदय भी होता है।

विवाह में रुकावट, वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुवार का व्रत रखना लाभदायक है।

गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए, जिससे गुरु दोष से मुक्ति मिलती है।

इस दिन मंदिर में केसर और चने की दाल का दान करने से विशेष लाभ हासिल किया जा सकता है।