newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gautam Adani: जेफ बेजोस को भी संपत्ति में गौतम अडाणी ने पछाड़ा, अमेजन के संस्थापक चौथे नंबर पर लुढ़के

उद्योगपति गौतम अडाणी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संपत्ति के मामले में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पछाड़ दिया है। अडाणी पहले ही दुनिया के नंबर तीन अमीर उद्योगपति बन चुके हैं। अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 253 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अमीरों की सूची में सबसे ऊपर हैं।

न्यूयॉर्क। उद्योगपति गौतम अडाणी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संपत्ति के मामले में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पछाड़ दिया है। अडाणी पहले ही दुनिया के नंबर तीन अमीर उद्योगपति बन चुके हैं। अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 253 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अमीरों की सूची में सबसे ऊपर हैं। नंबर 2 से जेफ बेजोस लुढ़ककर नीचे चले गए हैं। अब नंबर दो की जगह 154.9 अरब डॉलर के साथ फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट ने ली है। गौतम अडाणी तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। इससे पहले अरनॉल्ट को पछाड़कर गौतम अडाणी तीसरे नंबर पर आए थे और बर्नार्ड चौथे स्थान पर चले गए थे।

gautam adani

बुधवार को जेफ बेजोस की संपत्ति में गिरावट आई और वो चौथे स्थान पर पहुंच गए। वहीं, बर्नार्ड की संपत्ति में इजाफा हुआ और उन्होंने बेजोस की जगह ले ली। अब अडाणी की संपत्ति जेफ बेजोस से करीब 9 अरब डॉलर ज्यादा है। गौतम अडाणी जिस तरह तरक्की कर रहे हैं, उससे काफी लोग हैरत में हैं। बीते एक साल में दुनियाभर में कई उद्योगपतियों की संपत्ति कम हुई है, लेकिन अडाणी की संपत्ति दोगुनी रफ्तार से भी ज्यादा तेजी से बढ़ी है। पिछले साल अडाणी की संपत्ति 64.8 अरब डॉलर थी। अब ये 145.4 अरब डॉलर है। उनकी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अडाणी टोटल गैस लिमिटेड का कामकाज 750 गुना बढ़ा है। जबकि, अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के कारोबार मं भी 400 गुना बढ़ोतरी देखी गई।

elon musk and jeff bejos

अडाणी ने तेल और प्राकृतिक गैस की बढ़ती कीमतों से भी फायदा उठाया। इस सेक्टर ने दुनिया में एनर्जी सेक्टर को 36 फीसदी का बढ़ाकर रिटर्न दिया है। पहले तेल और गैस सेक्टर ने कंपनियों को 18.4 फीसदी का नुकसान कराया था। इसके अलावा अडाणी की कंपनियों के शेयर्स की कीमत भी दोगुने से ज्यादा बढ़ी है। हाल ही में एनडीटीवी के शेयर लेने के बाद इसकी भी कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है।