newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Petrol-Diesel Price: आज इस कीमत पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है दाम

Petrol-Diesel Price: देश में तेल कीमतों को लेकर हो रहे विरोध के बाद दिवाली के मौके पर राज्य सरकारों ने दोनों ही उत्पादों की कीमतों में कमी कर दी थी। तब से अब तक देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर चल रहे हैं। आज गुरुवार, 25 नवंबर को लगातार 21वें दिन सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली। बीते कई समय पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल आ रहा था जिसके बाद से ही लोग पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर नाराजगी जता रहे थे। देश में तेल कीमतों को लेकर हो रहे विरोध के बाद दिवाली के मौके पर राज्य सरकारों ने दोनों ही उत्पादों की कीमतों में कमी कर दी थी। तब से अब तक देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर चल रहे हैं। आज गुरुवार, 25 नवंबर को लगातार 21वें दिन सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

petrol price
क्या हैं आज के रेट

दिल्ली                       पेट्रोल- 103.97 प्रति लीटर           डीजल-86.67 प्रति लीटर

मुंबई                         पेट्रोल -109.98 प्रति लीटर          डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता                 पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर      डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई                         पेट्रोल-101.40 रुपये प्रति लीटर    डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा                       पेट्रोल-95.51 प्रति लीटर               डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल                      पेट्रोल-107.23 प्रति लीटर             डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु                      पेट्रोल-100.58 प्रति लीटर            डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ                    पेट्रोल-95.28 रुपये प्रति लीटर     डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़                     पेट्रोल-94.23 प्रति लीटर             डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

petrol Pump

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।