newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona: दिल्ली में कोरोना ने मचाया कोहराम- 24 घंटे में 112 लोगों की गई जान, आज से वीकेंड कर्फ्यू

Delhi Corona: दिल्ली में कोरोना के संकट बढ़ते देख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। जिसमें शनिवार और रविवार को जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी चीजें बंद रहेंगी।

नई दिल्ली। देश में कोरोना अपना तांडव जमकर मचा रहा है। कई राज्यों में कोरोना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रोज तोड़ रहा है। वहीं दिल्ली में इन दिनों कोरोना के नए मामलों की वजह से हालात खराब होते चले जा रहे हैं। बता दें कि बीते गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 16 हजार 699 नए मामले सामने आए है। इन आंकड़ों में भयावह ये है कि, गुरुवार को जो रिपोर्ट आई है, उसमें 112 लोगों की मौत हुई है। ऐसे में 100 से अधिक लोगों के मरने का आंकड़ा दिल्ली के लिए डरावना है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना के अबतक 7,84,137 मामले हो चुके हैं। इनमें 11,652 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना के 54,309 एक्टिव केस हैं। दिल्ली के हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंच कर स्थितियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है।

Delhi Corona

वहीं दिल्ली में कोरोना के संकट बढ़ते देख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। जिसमें शनिवार और रविवार को जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी चीजें बंद रहेंगी। यह कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। केजरीवाल ने ऐलान किया कि हम जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास देंगे। मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सिनेमा हॉल 30% क्षमता पर चल सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि, एक साप्ताहिक बाज़ार को एक दिन में और एक ज़ोन के हिसाब से अनुमति दी जाएगी। साप्ताहिक बाज़ार में ज़्यादा भीड़ ना हो इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। रेस्टोरेंट में अब बैठ कर खाने की इजाजत नहीं होगी, केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने यह भी जानकारी दी कि, दिल्ली में अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है। दिल्ली में अभी 5,000 से ज़्यादा बेड खाली हैं।