नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि देश में पहले के मुकाबले कोरोनावायरस के दैनिक मामलों में कमी देखने को जरूर मिल रही है, जो कि एक राहत की खबर है। वहीं पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 36,011 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 482 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 36,011 नए मामले (New Cases of Corona) सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 96,44,222 हो गई है। वहीं 482 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,40,182 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 4,03,248 हैं। 41,970 नई रिकवरी के बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 91,00,792 हो गई है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 36,011 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 96,44,222 हुई।
482 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,40,182 हुई। देश में सक्रिय मामले अब 4,03,248 हैं। 41,970 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 91,00,792 हुई। pic.twitter.com/mAbfhnMmzl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 5 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,69,86,575 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,01,063 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
कल(5 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,69,86,575 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,01,063 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/ivaUCQ7Hpe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 6, 2020
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोविड के 80,000 टेस्ट के बाद कोविड-19 मामलों की पॉजीटिविटी दर करीब 4 प्रतिशत तक गिर गई है।
इसके अलावा दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या 6.6 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 15.2 लाख से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने रविवार को दी।