newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस : महाराष्ट्र में संक्रमण के चलते एक और मौत, भारत में 6 हुआ आंकड़ा

कोरोनावायरस से संक्रमित एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। कोरोना से संक्रमण के बाद मौत का यह दूसरा मामला है। मुंबई के अलावा बिहार के पटना में 38 साल के एक शख्स की भी संक्रमण के कारण मौत हुई है।

मुंबई। कोरोनावायरस से संक्रमित एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। कोरोना से संक्रमण के बाद मौत का यह दूसरा मामला है। मुंबई के अलावा बिहार के पटना में 38 साल के एक शख्स की भी संक्रमण के कारण मौत हुई है। हाल ही में सामने आए इन दो मामलों के साथ देश में कोरोना से अब तक कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

Corona Virus

आपको बता दें कि रविवार को जान गंवाने वाले शख्स की तबीयत बिगड़ने पर 19 मार्च को मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। 19 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराए गए इस मरीज को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग की परेशानी भी थी। 19 मार्च से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और 21 मार्च की रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कहा ये भी जा रहा है कि शनिवार से ही उन्हें सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इससे पहले 16 मार्च को मुंबई के कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भी एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार 64 साल के बुजुर्ग दुबई से लौटे थे और मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हिंदुजा से कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। उनके बेटे और पत्नी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक मार्च को पुणे के पति-पत्नी और उनकी बेटी दुबई से मुंबई लौटे थे। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उन्होंने पुणे तक के लिए टैक्सी बुक की। बाद में पति-पत्नी और उनकी वायरस की चपेट में पाए गए। उसी टैक्सी से यात्रा करने वाले दो लोग और ड्राइवर इसकी चपेट में आ गए। इस तरह से एक ही टैक्सी में होने की वजह से पांच लोग संक्रमित हो गए।