नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronovirus) से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। दैनिक मामलों में शनिवार को एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। आपको बता दें कि अमेरिका के बाद सिर्फ भारत में ही एक करोड़ मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 25,153 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं। इससे पहले शुक्रवार को देश में कोविड-19 के 22,889 मामले सामने आए। जबकि 338 मरीजों ने अपनी जान गवाई।
शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 25,153 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई है। भारत में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,45,136 हो गई है। वहीं अब तक 95 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि देश में लगातार सक्रिय मामलों की संख्या कम होती जा रही है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 3,08,751 है।
भारत में कोरोना वायरस के 25,153 नए मामले आने के बाद कुल पाॅजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंची। देश में अब तक कोरोना वायरस से 1,45,136 मौतें हुई हैं और ठीक हुए मामलों की संख्या 95,50,712 है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या 3,08,751 है। #COVID19 pic.twitter.com/Vdx7aS9ODg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोनावायरस के सक्रिय मामलों संख्या घटकर 3.08 लाख हुई। कोरोनावायरस का कुल पाॅजिटिविटी रेट अब 6.25% है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि, कोरोनावायरस के लिए कल (18 दिसंबर) तक कुल 16,00,90,514 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,71,868 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
COVID-19 Testing Update. For more details visit: https://t.co/dI1pqvXAsZ @MoHFW_INDIA @DeptHealthRes #ICMRFIGHTSCOVID19 #IndiaFightsCOVID19 #CoronaUpdatesInIndia #COVID19 #Unite2FightCorona pic.twitter.com/BrjxNzRL6e
— ICMR (@ICMRDELHI) December 19, 2020