newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranbir- Alia Vacation: अंधेरी रात और सुनसान सड़क पर आलिया-रणबीर का नाइट आउट, काम से ब्रेक लेकर निकले न्यूयॉर्क

Ranbir-Alia Vacation: काम की बात करें तो रणबीर कपूर को आखिरी बार फिल्म  तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया था, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर को देखा गया था। अब एक्टर एनिमल में नजर आने वाले हैं। जबकि आलिया को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड में सबसे क्यूट कपल के तौर पर देखा जाता है। आलिया कई इंटरव्यू में रणबीर पर प्यार लुटाती दिख चुकी हैं। अब कपल काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर निकल गया है और खूब एंजॉय कर रहा है। जी हां रणबीर और आलिया की कुछ वेकेशन की फोटोज सामने आईं है, जिसमें दोनों के साथ में मस्ती करते देखा जा रहा है, हालांकि कहानी में एक ट्विस्ट भी है, जी हां कपल के साथ कोई और भी दिख रहा है। तो चलिए जानते हैं कि काम से ब्रेक लेकर रणबीर और आलिया कहां पहुंच गए हैं।

न्यूयॉर्क में मस्ती करता दिखा कपल

दरअसल आलिया भट्ट और रणबीर काम से ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। जहां उनके साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर भी दिख रही हैं। तीनों को रात में न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्ती करते देखा जा रहा है। करिश्मा ने वेकेशन की कुछ फोटोज शेयर की हैं,जिसमें एक फोटो में आलिया,रणबीर और करिश्मा दिख रहे हैं। रणबीर फोटो में लोलो पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं और उन्हें किस कर रहे है,जबकि आलिया के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस ने एक क्लब की फोटो शेयर की है, जिसपर नाइट आउट लिखा है। पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि तीनों न्यूयॉर्क की अंधेरी रातों में खूब मजा कर रहे हैं।

काम की बात करें तो रणबीर कपूर को आखिरी बार फिल्म  तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया था, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर को देखा गया था। अब एक्टर एनिमल में नजर आने वाले हैं। जबकि आलिया को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। फिल्म 300 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन कर चुकी है। इसके अलावा इसी साल आलिया का हॉलीवुड डेब्यू भी हुआ है। उन्होंने  हार्ट ऑफ स्टोन में काम किया।