मुंबई। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस दूसरी लहर का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र पर पड़ रहा है। जहां 15 दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि फ़िल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग कैसे होगी, क्योंकि शूटिंग रोक दी गयी है। इन सबके बीच कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस महामारी के बीच भी बिना मास्क के नजर आ रही हैं, लेकिन आस-पास मौजूद लोगों को मास्क लगाने की नसीहत दे रही हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिना मास्क पहने नजर आईं, लेकिन वो वहां मौजूद एक व्यक्ति से कहती हैं कि मास्क लगाइए और फिर ख़ुद कहती हैं कि मेरा ही नहीं है। हालांकि, व्यक्ति ने मास्क लगा रखा था और भारती मज़ाक में मास्क लगाने के लिए कह रही थीं।
इसके बाद भारती अपने गाउन से अपना नाक और मुंह ढकने की कोशिश करती हैं। लेकिन भारती के मज़ाकिया वीडियो पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके इस बात के लिए जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि मुंबई में इनके जैसे लोगों की वजह से ही लॉकडाउन लगा है।
View this post on Instagram
भारती सिंह इन दिनों डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने के सीजन 3 में नज़र आ रही हैं। इससे पहले वो अपने पति संग ड्रग्स केस में फंसने की वजह से चर्चा में आई थीं। पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले के बाद सामने आये ड्रग एंगल की जांच में उनका और उनके पति का नाम सामने आया था। एनसीबी ने भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को गिरफ़्तार भी किया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गयी थी।