newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 15: बिग बॉस का हुआ पहला एविक्शन, ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर

Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 का पहला एविक्शन मिला। जिसमें साहिल श्रॉफ को बाहर का रास्ता दिखाया गया। बता दें कि वो घर में काफी कम नजर आए साथ ही वो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय नहीं रखी। इससे पहले के एपिसोड में ड्रामा क्वीन राखी सावंत शो में नजर आई थी, इस दौरान उन्होंने भी कहा था कि साहिल कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।

नई दिल्ली। बिग बॉस (Bigg Boss 15) के घर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो को एक हफ्ता पूरा हो चुका है। शो का पहला एविक्शन रविवार रात को हो गया। पहले एविक्शन में साहिल श्रॉफ (Sahil Shroff) घर से बेघर हो गए हैं। शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने बताया कि साहिल श्रॉफ का सफर पहले ही हफ्ते में खत्म हो गया है। सबसे कम वोट मिलने के कारण वो घर से बेघर हो गए।

साहिल को दिखाया बाहर का रास्ता

बिग बॉस 15 का पहला एविक्शन मिला। जिसमें साहिल श्रॉफ को बाहर का रास्ता दिखाया गया। बता दें कि वो घर में काफी कम नजर आए साथ ही वो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय नहीं रखी। इससे पहले के एपिसोड में ड्रामा क्वीन राखी सावंत शो में नजर आई थी, इस दौरान उन्होंने भी कहा था कि साहिल कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।

अब बचे हैं ये कंटेस्टेंट

साहिल के बेघर होने के बाद अब बिग बॉस के जंगल में जय भानुशाली, करण कुंद्रा, अकासा सिंह, अफसाना खान, डोनल बिष्ट, ईशान सहगल, माइशा अय्यर, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी, सिम्बा नागपाल, विधि पंड्या, विशाल कोटियन, उमर रियाज, बचे हैं। अब देखना ये होगा कि अगला एविक्शन किसका होगा।