newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मिस इंडिया रनर अप मान्या सिंह के साथ कांग्रेस नेता ने की ऐसी हरकत, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

दरअसल, मुंबई में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अजंता यादव (Ajanta Yadav) ने ये सम्मान मान्या सिंह को दिया है। मान्या के पिता का आरोप है कि अजंता यादव ने उनकी बेटी को सम्मानित करने के नाम पर एक बैग गिफ्ट दिया। जब इस को खोला गया तो रद्दी कागज भरे हुए थे।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह (Manya Singh) वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनर अप रहीं। खास बात ये है कि उनके पिता ऑटो चलाते हैं। ऐसे में उनके लिए मिस इंडिया 2020 की रनर अप भी रहना बड़ी बात है। हर कोई उनसे प्रेरित हो रहा है। उनका इस जीत के बाद उन्हें हर किसी ने बधाई दी। साथ ही पूरे देश में उनका सम्मान हो रहा है। ऐसे में देश की बड़ी पार्टी कांग्रेस ने भी उन्हें सम्मान दिया। लेकिन कांग्रेस (Congress) ने कुछ ऐसा किया जिससे कर कोई हैरान है।

manya singh

दरअसल, मुंबई में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अजंता यादव (Ajanta Yadav) ने ये सम्मान मान्या सिंह को दिया है। मान्या के पिता का आरोप है कि अजंता यादव ने उनकी बेटी को सम्मानित करने के नाम पर एक बैग गिफ्ट दिया। जब इस को खोला गया तो रद्दी कागज भरे हुए थे। साथ ही उसमें मान्या की एक फटी हुई तस्वीर भी थी।

मान्या के परिवार का आरोप है कि कागज के कुछ टुकड़े भरकर उन्होंने सम्मान के रुप में बैग दिया। जब परिवार वालों ने फोन करके इस बारे में कांग्रेस नेता से पूछा तो जो जवाब आया वो और भी हैरान करने वाला है। कांग्रेस नेता अजंता यादव ने कहा, ”अभी तो बड़ा दिखने के लिए उसमें कागज का टुकड़ा भरा गया है। अब हमारे यहां कार्यक्रम में आएंगे तो आपको सम्मानित किया जाएगा।”

इतना ही नहीं, मान्या से मुलाकात की तस्वीरें कांग्रेस की अध्यक्ष अजंता यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की हैं। जिसमें वो मान्या के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही उन्हें सम्मान देते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन जब पता चला कि उन्होंने किस तरह मान्या का सम्मान किया तो ये काफी निराशाजनक था।

आपको बता दें कि हाल ही में वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया का आयोजन हुआ। जिसमें तेलंगाना की इंजीनियर मानसा वाराणसी ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का खिताब जीता था। वहीं, हरियाणा की मनिका श्योकंद वीएलसीसी फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2020 और उत्तर प्रदेश की मान्या सिंह वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनर अप रहीं।

mansa varanasi2

मान्या सिंह काफी गरीब परिवार से आती हैं। उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। अपने जीवन में उन्होंने कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और ये सफलता हासिल की। जिसके बाद से वो कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। अगर कोई कुछ करने का ठान ले तो उसे कोई नहीं रोक सकता।

manya singh

मान्या इसका जीता-जागता उदाहरण है। यूपी की देवरिया की रहने वाली मान्या सिंह सामान्य परिवार से हैं। उनके पिता एक ऑटो ड्राइवर हैं। एक सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए वो ऑटो से पहुंची थीं साथ ही तस्वीरें भी क्लिक कराईं। जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुईं थी।