newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan Kumar Passed Away: निर्देशक सावन कुमार 86 साल की उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा, हार्ट अटैक से हुई मौत

Sawan Kumar: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सावन कुमार को फेफड़े संबंधी बीमारी थी। पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुखार भी था।

नई दिल्ली। भारतीय फिल्म के जगत के जाने माने निर्देशक, गीतकार व फिल्म निर्मातात सावन कुमार का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक निर्देशक की जान हार्ट अटैक और मल्टीपल-ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई। वर्तमान में सावन कुमार की उम्र 86 साल की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सावन कुमार को फेफड़े संबंधी बीमारी थी। पिछले कुछ दिनों से उन्हें बुखार भी था। इससे कुछ समय पहले सावन को न्यूमोनिया की वजह से अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। जिसके बाद जांच होने पर पता चला कि उनके फेफड़े खराब हो चुके हैं।

सावन कुमार टाक हिंदी सिनेमा जगत में जाना पहचाना नाम है और वो लंबे समय तक काम करने वाले कुछ चंद निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने करीब चार दशक तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करके अपना अहम योगदान दिया। जानकारी के लिए बता दें कि वह मीना कुमारी से सलमान  खान जैसे लोकप्रिय स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं। उनके करियर में बतौर फिल्म निर्मातात उनकी पहली फिल्म नौनिहाल थी। एक्ट्रेस मीना कुमारी के साथ सावन कुमार ने एक गोमती किनारे साल फिल्म बनाई थी। ये फिल्म साल 1972 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में से एक थी। मीना कुमारी के अलावा सावन कुमार ने राजेश खन्ना, जतेंद्र, श्रीदेवी, जयाप्रदा और सलमान खान जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। हांलाकि सावन कुमार को उनकी महिला प्रधान नाम की फिल्म से पहचान मिली।

सावन कुमार टाक के निधन पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने दुख व्यक्त किया है। सलमान खान ने सावन के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि, ‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। हमेशा आपको प्यार और सम्मान किया है।’