newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kangana Ranaut: कंगना ने बिना नाम लिए फिर साधा करण जौहर पर निशाना, कहा- यही चीज पापा के लिए….

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती। जब भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा कोई मुद्दा उठता है तो वो करण जौहर को जरूर अपने निशाने पर लेती हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती। जब भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा कोई मुद्दा उठता है तो वो करण जौहर को जरूर अपने निशाने पर लेती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, मंगलवार को सोशल मीडिया पर अकाउंट पर कंगना ने करण का नाम लिए बिना ही उनपर और उनके शो ‘कॉफी विद करण’ पर निशाना साधा है।

करण का शो ‘कॉफी विद करण’ कई बार विवादों में आ गया है। खुद कंगना ने कई बार इस शो को लेकर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं कंगना ने उनके शो में जाकर उनपर ही नेपोटिज्म का इलजाम लगाया है। अब एक बार फिर उन्होंने करण के शो पर हमला बोला। कंगना ने एक यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए करण पर हमला किया।

kangana karan

एक यूजर ने ट्वीट कर सिमी गरेवाल के शो के उस एपिसोड का जिक्र किया, जिसमें तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयराम जयललिता का इंटरव्यू किया था। इसमें सिमी गरेवाल के शो की तारीफ की गई साथ ही कहा गया कि आज कल इस तरह के शो नहीं बनते। इसी का जवाब देते हुए कंगना ने करण और उनके शो पर निशाना साधा और साथ ही कहा कि उनके इंटरव्यू एक दूसरे की बुराई करने के लिए होते है।

कंगना ने लिखा, हां, सिमी गरेवाल ने एक नामी हस्ती के असली रूप को पेश किया. विषय का एक पूरा स्केच पेश किया। जया मां को जानने के लिए शो ने मुझे मेरे रिसर्च में काफी मदद की है। यही चीज कुछ पापा के लिए नहीं कही जा सकती, जिनके इंटरव्यू एक दूसरे की बुराई करने, गॉसिप करने, बुली करने और फ्रस्ट्रेटेड सेक्स के बारे में होते हैं।”