मुंबई। टीवी के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में कपिल और गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। अब उनकी बड़ी बेटी अनायरा (Anaira) का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो हनी सिंह के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। छोटी सी अनायरा के क्यूट डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही ये वीडियो वायरल हो रही है।
दरअसल, कपिल की बेटी अनायरा सिंगर हनी सिंह के गाने जिंगलबेल्स पर डांस कर रही हैं। कपिल ने ये वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, ”मेरी लिटिल रॉकस्टार जिंगलबेल्स पर डांस कर रही है।” ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है साथ ही लोग इसे काफी प्यार कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभी तक की कपिल की ये सबसे क्यूट वीडियो में से एक हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि 1 फरवरी को कपिल और गिन्नी चतरथ दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। वहीं, पहली बार ये कपल 10 दिसंबर को प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने। जिसका नाम अनायरा है। कपिल अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। हाल ही में दिसंबर में अनायरा का जन्मदिन मनाया गया है। वो एक साल की हो गई हैं। अनायरा को अब एक छोटा भाई मिल गया है।