newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kareena B’day: करीना कपूर खान के जन्मदिन पर करिश्मा कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीर, पहचानना मुश्किल

Kareena B’day: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में करिश्मा कपूर फ्रॉक में दिख रही हैं। और उनके पास एक छोटी बच्ची सफेद फ्रॉक पहनकर बैठी है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में करिश्मा कपूर फ्रॉक में दिख रही हैं। और उनके पास एक छोटी बच्ची सफेद फ्रॉक पहनकर बैठी है। इस फोटो में करिश्मा कपूर को तो पहचानना आसान है, लेकिन क्या आपने उनके बगल में बैठी इस छोटी बच्ची को पहचाना जिसने सिर पर सफेद रंग का खूबसूरत हेयर बैंड लगाया हुआ है। बता दें कि करिश्मा कपूर के पास बैठी यह नन्हीं बच्ची आज 47 साल हो गई है। लेकिन आज भी उसके चाहने वाले करोड़ों में हैं।

करीना के करोड़ों दिवाने

आपको बता दें कि ये बच्ची और कोई नहीं बल्कि करीना कपूर खान हैं। कई दशकों से भारतीय दर्शकों का मनोरंजन कर रहीं करीना कपूर खान के हुस्न के आज भी करोड़ों लोग कायल हैं। बेबो की अदाओं पर आज भी देश के बेहिसाब लोग अपना दिल हार जाते हैं।

करिश्मा पोस्ट के साथ लिखी इमोशनल बात

करिश्मा कपूर ने अपनी बहन करीना कपूर खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए ये पोस्ट शेयर की है। करिश्मा कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- हमेशा तुम्हारे साथ हूं। दुनिया की सबसे अच्छी बहन को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी जिंदगी की डोर हो तुम. बहुत प्यार करती हूं तुमसे।