newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nora Fatehi: नोरा का भी किसी ने तोड़ा था दिल, ‘बड़ा पछताओगे’ गाने के दौरान हुए थे दिल के टुकड़े हजार, खुद बयां किया दर्द

Nora Fatehi: दरअसल नोरा के फैन पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें नोरा अपने टूटे दिल का हाल बयां कर रही हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि नोरा इन दिनों ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ को होस्ट कर रही हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इंडस्ट्री की डांसिंग सेंसेशन हैं जो अपने डांस मूव्स से तहलका मचा देती हैं। नोरा के डांस मूव्स इतने ज्यादा बोल्ड और ग्लैमरस होते हैं कि किसी के लिए नजर हटाना मुश्किल हैं। एक्ट्रेस के फिगर और खूबसूरती के चर्चे भी आम हैं लेकिन क्या आपको पता है कि हमेशा मुस्कुराते हुए दिखने वाला ये चेहरा भी गम के साए में रहा है। हमारा मतलब है कि लाखों दिलों पर राज करने वाली नोरा का दिल भी किसी ने तोड़ा है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

nora fatehi

बयां किया टूटे दिल का हाल

दरअसल नोरा के फैन पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें नोरा अपने टूटे दिल का हाल बयां कर रही हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि नोरा इन दिनों ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ को होस्ट कर रही हैं। इसी शो में एक्ट्रेस श्रीति झा का डांस देख नोरा इमोशनल हो गईं। श्रीति झा ने नोरा के गाने बड़ा पछताओगे पर डांस किया। नोरा ने बताया कि इस गाने के शूट के दौरान भी वो असल जिंदगी में ऐसी ही सिचुएशन से गुजर रही थीं और वो उसी सिचुएशन को लेकर सेट पर आती थी और गानों को पूरे इमोशन्स और फील के साथ शूट करती थीं। इस दौरान नोरा की आंखों में आंसू भी नजर आएं। हालांकि नोरा का दिल किसने तोड़ा, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bari Tisha ? (@tisha_o3)


डिप्रेशन में भी चली गई थी नोरा

इससे पहले भी नोरा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का ज़िक्र किया था कि जब उनका ब्रेकअप हुआ था तो वो 2 महीने तक डिप्रेशन में थी और इससे बाहर निकलने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। गौरतलब है कि नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई गानों में भी नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ जेहदा नशा में नजर आई थीं।