newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Adipurush: प्रभास और सैफ अली खान की ‘आदिपुरुष’ में लीड रोल निभाएंगी कृति सेनन, पहले दीपिका को किया गया था अप्रोच

नई दिल्ली। प्रभास और सैफ अली खान की ‘आदिपुरुष’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्ससाइटेड हैं। साथ ही कास्ट को लेकर भी दर्शकों में काफी क्रेज है। अब तक ‘आदिपुरुष’ में लीड रोल का सस्पेंस बना हुआ था जो अब खत्म हो गया। दरअसल, कृति सेनन फिल्म …

नई दिल्ली। प्रभास और सैफ अली खान की ‘आदिपुरुष’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्ससाइटेड हैं। साथ ही कास्ट को लेकर भी दर्शकों में काफी क्रेज है। अब तक ‘आदिपुरुष’ में लीड रोल का सस्पेंस बना हुआ था जो अब खत्म हो गया। दरअसल, कृति सेनन फिल्म में लीड किरदार निभाएंगी। उनके साथ ही फिल्म में सनी सिंह भी शामिल हो गए हैं। ये जानकारी कृति सेनन ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी है।

adipurush

कृति और सनी दोनों की ही ये बड़ी फिल्म है। दोनों ही इस प्रोजेक्ट से जुड़कर एक्साइटेड हैं। कृति ने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने सनी प्रभास और फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

Adipurush

तस्वीरों में प्रभास, कृति और सनी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में कृति की स्माइल देखकर साफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो इस फिल्म के मिलने से कितनी खुश हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”एक नई जर्नी की शुरुआत, आदिपुरुष। ये फिल्म बहुत स्पेशल है। इस मैजिकल दुनिया से जुड़कर एक्साइटेड और गर्व महसूस कर रही हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

आपको बता दें कि इससे पहले खबरें थे कि दीपिका पादुकोण को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। डायरेक्टर की पहली पसंद भी दीपिका ही थीं, लेकिन फिर कहा गया कि दीपिका और प्रभास पहले ही नाग अश्विन की फिल्म साइन कर चुके हैं। ऐसे में दोनों बैक-टू-बैक एक साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आना चाहते। लेकिन दीपिका के फिल्म छोड़ते ही कृति की झोली में ये रोल आ गिरा। इससे कृति को बड़ा फायदा हुआ। बता दें कि कृति की प्रभास और सैफ के साथ ये पहली फिल्म है।