newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Met Gala 2022: दो साल बाद होने जा रहा ‘मेट गाला’, जानें कौन-सी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी अपना जलवा

Met Gala 2022: पहले इवेंट 2021 में आयोजित होने वाला था लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए इवेंट पोस्टपोन कर दिया गया था। इस बार परंपरागत तरीके से इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इस साल मेट गाला 2 मई यानी आज से ही शुरू होगा।

नई दिल्ली। आखिरकार 2 साल बाद फैशन का सबसे बड़ा इवेंट मेट गाला 2022 होने जा रहा है। कोरोना महामारी की वजह से मेट गाला बीते 2 साल से हो नहीं पाया था लेकिन इस साल फैशन इवेंट का आगाज होने वाला है। पहले इवेंट 2021 में आयोजित होने वाला था लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए इवेंट पोस्टपोन कर दिया गया था। इस बार परंपरागत तरीके से इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इस साल मेट गाला 2 मई यानी आज से ही शुरू होगा। आज से शुरू होने वाले इस बड़े फैशन इवेंट में बड़े-बड़े सेलेब्स रेड कार्पेट पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरते नजर आने वाले हैं।


क्या है मेट गाला

मेट गाला 2022 न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट के लिए पैसा कमाने का जरिया है। इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक को रेड कार्पेट पर देखा जाता है। यहां सेलेब्स अपने अनोखे फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में आते हैं। मेट गाला सोमवार, 2 मई को न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ़ आर्ट में आयोजित होगा। मेट गाला 2022 का लाइव कवरेज सोमवार (मंगलवार, 3 मई, IST) को शाम 6 बजे ET (3:30 AM IST) पर स्ट्रीमिंग शुरू होगा।

इंडिया से कौन से सेलेब्स लेंगे हिस्सा

मेट गाला के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सिलेब्स भी अपना जलवा बिखेरने जाते हैं। अभी तक ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण समेत कई स्टार्स को रेड कार्पेट पर देखा गया है। इस साल रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, नताशा पूनावाला, ईशा अंबानी और सुधा रेड्डी जाने वाली हैं। अभी तक इन स्टार्स के नाम सामने आए हैं। गौरतलब है कि बीते मेट गाला इवेंट पर प्रियंका चोपड़ा अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं। एक्ट्रेस का काफी मजाक बनाया गया था। हालांकि दीपिका के पिंक गाउन को काफी पसंद किया गया था। दीपिका की मेकअप से लेकर रेड कार्पेट तक की कई वीडियो सामने आईं थी।