newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss OTT : शो में टास्क जीतने के लिए कंटेस्टेंट्स ने की सभी हदें पार, नेहा भसीन ने किया रिद्धिमा पंडित को LIP KISS

Bigg Boss OTT : ऐसे ही कुछ हाल ही के टास्क में देखने को मिला है। जिसमें नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने एक टास्क के दौरान रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) का ध्यान भंग करने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देख सभी हैरान हो गए।

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में कंटेस्टेंट्स धीरे-धीरे शो के रंग में रंगने लगे हैं। सारे कंटेस्टेंट्स अब एक-दूसरे के साथ कॉम्पिटीशन करने लगे हैं। शो में टास्क जीतने के लिए घरवालों में जुनून देखने को मिल रहा है। ऐसे ही कुछ हाल ही के टास्क में देखने को मिला है। जिसमें नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने एक टास्क के दौरान रिद्धिमा पंडित (Riddhima Pandit) का ध्यान भंग करने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देख सभी हैरान हो गए।

neha bhasin riddhima pandit kiss

दरअसल, बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया, जिसमें टीम राकेश वर्सेज टीम प्रतीक टास्क चल रहा था। टीम राकेश में शामिल कंटेस्टेंट अपनी पोजिशन पर खड़े हैं और बाकी कंटेस्टेंट उनका ध्यान भंग करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे अपनी पोजिशन से हट जाएं। जो भी अपनी जगह से हिला वो टास्क हार जाएगा।

अक्षरा को अपनी जगह से हटाने के लिए टीम प्रतीक ने उनके होंठों पर लाल मिर्च का पाउडर लगाया। वहीं, दूसरी तरफ मूस जट्टाना पर ठंडा पानी ड़ाला। वलेकिन हद तो ठीक तब हो गई जब नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को अपनी जगह से हटाने के लिए उनके होठों पर किस कर दिया।

नेहा की ये हरकत देख घर वाले शॉक रह गए। इतना ही नहीं दर्शक भी हैरान हो गए। लेकिन मजे की बात ये है कि इस किस का रिद्धिमा पर कोई असर ही नहीं पड़ा। वो अपनी जगह पर बनी रहीं और अपनी पोजीशन नहीं छोड़ी।