newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

एक बार फिर बिगड़ी दिलीप कुमार की तबीयत, सायरा बानो ने खुद दी ये जानकारी

बॉलीवुड के लीजेंड दिलीप कुमार (Dilip Kumar) लंबे समय से बीमार है। उनकी तबीयत ज्यादातर नासाज रहती हैं। हालांकि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) उनका पूरा ख्याल रखती हैं। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर स्वास्थ्य कभी भी बिगड़ जाता है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के लीजेंड दिलीप कुमार (Dilip Kumar) लंबे समय से बीमार है। उनकी तबीयत ज्यादातर नासाज रहती हैं। हालांकि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) उनका पूरा ख्याल रखती हैं। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर स्वास्थ्य कभी भी बिगड़ जाता है। ऐसा ही हाल ही में हुआ। दरअसल, दिलीप कुमार की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। ये जानकारी खुद सायरा बानो ने दी है।

dilip kumar

उन्होंने दिलीप कुमार का हेल्थ अपड़ेट तो दिया ही साथ ही फैंस से उनकी सलामती की दुआ करने को भी कहा। उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार काफी कमजोर हो गए हैं साथ ही उनकी इम्यूनिटी भी कम हो गई है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं। सभी उनकी सलामती और जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Dilip Kumar

उन्होंने दिलीप कुमार के हेल्थ का अपड़ेट देते हुए बताया कि वो इसलिए दिलीप कुमार का ख्याल नहीं रखती कि उनपर किसी तरह का दवाब है। बल्कि वो उनका ख्याल इसलिए रखती है क्योंकि वो उनसे काफी प्यार करती हैं और उनकी देखभाल करना उन्हें अच्छा लगता है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो ये नहीं चाहती की इसके लिए कोई उनकी तारिफ करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by saira banu (@therealsairabanu)

मीडिया में बात करते हुए उन्होंने कहा, ”मेरा यह मकसद बिल्कुल भी नहीं है कि कोई मेरी तारीफ करे और कहे कि मैं एक डेडिकेटेड वाइफ हूं। वह इन दिनों काफी कमजोर हैं, उनकी इम्यूनिटी भी कम है। कई बार वह हॉल तक आते भी हैं और फिर वापस कमरे में चले जाते हैं। उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करें।”

इसके अलावा उन्होंने अपने रिलेशन को लेकर बताया कि वो सिर्फ 12 साल की थीं, जब वो दिलीप कुमार के प्यार में पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला लिया। वो पहली बार उनसे मुंबई के महबूब स्टूडियो में मिली थी।