newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranbir-Alia Wedding: पट मंगनी..भट्ट ब्याह..खास अंदाज में अमूल ने दी रणबीर-आलिया को बधाई, शेयर की प्यारी फोटो

Ranbir-Alia Wedding: इस अनोखी बधाई को देखकर हर कोई हैरान है। वाकई अमूल का बधाई देने का अंदाज काफी निराला है। इतना ही नहीं फोटो में एक लड़की भी खड़ी है जो हाथों में ब्रेड और बटर लिए हुए है। दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को ब्रेड और बटर खिला रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की शादी का क्रेज बना हुआ है

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हल्दी, संगीत और मेहंदी समेत सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं। फैंस दोनों स्टार्स को दूल्हा-दुल्हन बने देखने के लिए बेताब हैं। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक अपने अंदाज में फैंस को शादी की बधाई दे रहे हैं। अब अमूल ने रणबीर और आलिया को खास अंदाज में बधाई दी है। अमूल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें दूल्हा के रूप में रणबीर और दुल्हनियां के रूप में आलिया नजर आ रही हैं। फोटो पर लिखा है- पट मंगनी..भट्ट ब्याह.. .अमूल स्टार बटर।

ranbeer alia

अमूल ने दी अनोखी बधाई

इस अनोखी बधाई को देखकर हर कोई हैरान है। वाकई अमूल का बधाई देने का अंदाज काफी निराला है। इतना ही नहीं फोटो में एक लड़की भी खड़ी है जो हाथों में ब्रेड और बटर लिए हुए है। दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को ब्रेड और बटर खिला रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की शादी का क्रेज बना हुआ है। आज सुबह ही रणबीर की बहन रिद्धिमा और नीतू कपूर ने अपनी बेहतरीन मेहंदी की फोटोज शेयर की थी।नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की पिक शेयर की है जो वाकई बेहद खास है। मेहंदी खास इसलिए है क्योंकि मेहंदी पर दिवंगत ऋषि कपूर का नाम लिखा है। भले ही ऋषि कपूर आज हमारे बीच नहीं है लेकिन वो आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। नीतू कपूर ऋषि कपूर के जाने के बाद भी उन पर जान छिड़कती हैं। उनकी ज्यादातर बातों में ऋषि कपूर का जिक्र होता है। नीतू कपूर, बेटे रणबीर कपूर की शादी से बेहद खुश हैं।


कल होगा ग्रैंड रिसेप्शन

बता दें कि आज शादी के बाद कल रणबीर और आलिया मुंबई के होटल में ही ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी स्टार्स शामिल होंगे। गौरतलब है कि रणबीर और आलिया ने हाल ही में ब्रह्मास्त्र की फोटो शेयर की है। फिल्म से पहले गाने केसरिया का टीजर भी रिलीज हो चुका है। गाने में रणबीर और आलिया की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली है।