newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

WOW! प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर आया नन्हा मेहमान, सरोगेसी से बने पैरेंट्स

बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ाने के संकेत भी दिए थे। प्रियंका ने कहा था कि मेरे और निक के लिए बच्चा भविष्य में जीवन का अहम हिस्सा होगा। उन्होंने ये भी कहा था कि जब भी परिवार को आगे बढ़ाऊंगी, तो जिंदगी को धीरे से आगे बढ़ाना पसंद करूंगी।

वॉशिंगटन। एक्टर प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस खुशखबरी की जानकारी दी। प्रियंका और उनके पति निक ने सरोगेसी की मदद से माता-पिता बनने की खुशी हासिल की है। ये अभी दोनों ने नहीं बताया है कि वो बेटे के पिता बने हैं या बेटी के। एक अमेरिकी वेबसाइट के मुताबिक निक और प्रियंका चोपड़ा की बेटी हुई है और 15 जनवरी को दक्षिणी कैलीफोर्निया के एक अस्पताल में बच्ची ने जन्म लिया। प्रियंका और निक ने साल 2018 की 1 दिसंबर को शादी की थी। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मीद पैलेस में हुई थी। प्रियंका ने 2021 में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पति का सरनेम भी हटा दिया था। जिसके बाद तमाम तरह की अटकलें भी उनके बीच सेपरेशन को लेकर लगी थीं।

priyanka chopra

बच्चे के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में लिखा है कि हमें इसकी पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से माता-पिता बने हैं। हम इस खास वक्त में आपसे प्राइवेसी की अपील करते हैं। हम अपने परिवार पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं, टीएमजेड डॉट कॉम नाम की वेबसाइट ने निक और प्रियंका की एक फोटो छापी है। वेबसाइट ने दावा किया है कि ये फोटो 14 जनवरी की है। वेबसाइट के मुताबिक दोनों को बच्चे के जन्म लेने का पता था और वे इसी वजह से यहां आ गए थे।

Priyanka Chopra Nick jonas

बता दें कि बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ाने के संकेत भी दिए थे। प्रियंका ने कहा था कि मेरे और निक के लिए बच्चा भविष्य में जीवन का अहम हिस्सा होगा। उन्होंने ये भी कहा था कि जब भी परिवार को आगे बढ़ाऊंगी, तो जिंदगी को धीरे से आगे बढ़ाना पसंद करूंगी। प्रियंका के घर बच्चे के आने से उनके फैंस कितने खुश हैं, ये इसी से पता चलता है कि इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक घंटे में ही 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए थे।