newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bollywood Controversy: रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना के साथ कर दी ऐसी हरकत कि परेशान हो गई एक्ट्रेस, सुनकर ‘जल-भुन’ जाएंगी आलिया भट्ट

Bollywood Controversy: रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एनिमल की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आने वाले हैं। रश्मिका ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल की पहले हाफ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग के बाद अब रश्मिका ने रणबीर कपूर के साथ अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है।

नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अब रश्मिका जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। रश्मिका की झोली में इस वक़्त कई बॉलीवुड फ़िल्में हैं जिनकी वजह से उनकी वर्ल्ड वाइड पॉपुलैरिटी में और तगड़ा इजाफा होगा। रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म एनिमल की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आने वाले हैं। रश्मिका ने रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल की पहले हाफ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग के बाद अब रश्मिका ने रणबीर कपूर के साथ अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है।

अपनी शादी के बाद ही रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म एनिमल की शूटिंग के लिए मनाली निकल गए थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के कई विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें रणबीर कपूर और रश्मिका को एक साथ फिल्म की शूटिंग करते हुए देखा गया था।

अब रश्मिका ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि जब वो पहली बार रणबीर से मिली थीं तो काफी नर्वस थी लेकिन रणबीर एक बहुत ही अच्छे और सभ्य इंसान हैं। उन्होंने सभी चीजों को काफी कंफर्टेबल कर दिया था लेकिन रणबीर की एक बात से रश्मिका बहुत परेशान हो गई थी। दरअसल, रणबीर रश्मिका को मैम कह कर पुकारते थे। हालांकि, रणबीर कपूर मजाक में रश्मिका को मैम कहा करते थे।

रश्मिका मंदाना बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की एक बड़ी अदाकारा के रूप में उभरी हैं। एनिमल के बाद रश्मिका की आगामी फिल्म पुष्पा 2 है जिसमे वो अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी।