newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ranbir-Alia Wedding: भाई रणबीर की शादी के फंक्शन में रिद्धिमा ने पहनी लाखों की साड़ी, सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा

Ranbir-Alia Wedding: आज रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फैंस दोनों स्टार्स को दूल्हा-दुल्हन बने देखने के लिए बेताब हैं। इसी दौरान रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ी फोटो शेयर की है जिसमें वो साड़ी पहने नजर आ रही हैं। रिद्धिमा साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं

नई दिल्ली। रणबीर और आलिया की शादी इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। कपूर और भट्ट परिवार में हलचल जारी है। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों का आना जाना शुरू हो चुका है। आज रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फैंस दोनों स्टार्स को दूल्हा-दुल्हन बने देखने के लिए बेताब हैं। इसी दौरान रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ी फोटो शेयर की है जिसमें वो साड़ी पहने नजर आ रही हैं। रिद्धिमा साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने फोटो शेयर लिखा- भाई की शादी’ । इस कैप्शन को देखकर साफ पता चलता है कि रिद्धिमा अपने भाई की शादी के लिए कितना एक्साइटेड हैं।

रिद्धिमा ने पहली लाखों की साड़ी

बात करें रिद्धिमा की साड़ी की तो उन्होंने एक बेहतरीन और खूबसूरत साड़ी पहनी है जिसकी चमक देखकर आपकी आंखे चौंधिया जाएंगी। साड़ी की खास बात है उसकी कीमत। साड़ी की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जो साड़ी  रिद्धिमा ने पहनी है उसकी कीमत 1 लाख 55 हजार रुपये है। साड़ी व्हाइट कलर की है जिसपर ब्लैक कलर के सेक्विन का काम है। इस साड़ी को बॉलीवुड डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। अपने लुक को पूरा करने के लिए रिद्धिमा ने हैवी नेकलेस पहना है और बालों को खुला छोड़ा है। ये लुक रिद्धिमा पर काफी सूट कर रहा है। सोशल मीडिया पर साड़ी की कीमत को लेकर चर्चा हो रही हैं।


रिद्धिमा की फोटो पर फैंस लुटा रहे प्यार

वहीं फैंस रिद्धिमा की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। हर कोई उन्हें खूबसूरत, हॉट और ग्लैमरस बता रहा है। गौरतलब है कि लगभग 5-6 साल के रिलेशनशिप के बाद आज रणबीर और आलिया शादी करने जा रहे हैं। पर्सनल लाइफ के अलावा दोनों ने प्रोफेशनली भी स्क्रीन शेयर की है। दोनों स्टार्स ने हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग भी पूरी की है। जिसका हालिया रिलीज गाना केसरिया का टीजर कल रिलीज किया गया था। गाने में दोनों की दमदार केमिस्ट्री दिखी थी।