newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hijab Row: हिजाब विवाद पर सोनम कपूर के बयान पर बवाल, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक्ट्रेस को दे डाली ये नसीहत

Hijab Row: बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत, एक्ट्रस शबाना आजमी, इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर जैसे कई सेलेब्स इस मुद्दे पर अपनी राय दे चुके हैं। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी हिजाब विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नई दिल्ली। कर्नाटक में स्कूल से शुरू हुआ हिजाब विवाद कम होने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। एक के बाद एक इस मामले में बयान सामने आ रहे हैं। न सिर्फ राजनीतिक लोग इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं बल्कि बॉलीवुड के कई चेहरे भी इस मामले पर बढ़ने बवाल पर अपनी उपस्थिती दर्ज करा रहे हैं। बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत, एक्ट्रस शबाना आजमी, इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर जैसे कई सेलेब्स इस मुद्दे पर अपनी राय दे चुके हैं। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी हिजाब विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

sonam kapoor..........

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर में एक तरफ पगड़ी पहने हुए एक सिख है और दूसरी तरफ बुर्का पहनी हुई एक महिला। इस तस्वीर में ये सवाल किया गया है कि ‘अगर पगड़ी एक विकल्प हो सकता है तो बुर्का क्यों नहीं?’

sonam kapoor

हिजाब पर किए गए अपने इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी सोनम कपूर को इसके लिए आड़े हाथों लिया है। अशोक पंडित ने सोनम को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ”काश कोई इन मैडम को समझाया होता। पगड़ी और बुर्के में क्या फर्क है।” अशोक पंडित के इस ट्वीट पर लोगों ने जमकर कमेंट किए।

आपको बता दें, इससे पहले बीते दिन एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। कंगना रनौत के अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर लिखा था, ‘अगर हिम्मत दिखानी है तो अफगानिस्तान में बुर्का ना पहनकर दिखाओ…खुद को पिंजरे से मुक्त करना सीखें।’

kangna ranout....

कंगना की इसी पोस्ट पर एक्ट्रस शबाना आजमी  ने जवाब दिया था। कंगना के इस पोस्ट के जवाब में शबाना आजमी ने लिखा, ‘अगर मैं गलत कह रही हूं तो सुधार दीजिए लेकिन अफगानिस्तान एक थिअक्रेटिक (धर्मशासित) स्टेट है। लेकिन जब मैंने आखिरी बार चेक किया था तो भारत सेक्युलर, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक था?!!’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shabana Azmi (@azmishabana18)