newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shekhar Suman की मां का हुआ निधन, एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा- मैं बिखर गया हूं…

बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन की मां का निधन हो गया है। ये जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो अनाथ हो गए हैं और बिखर गए हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन की मां का निधन हो गया है। ये जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो अनाथ हो गए हैं और बिखर गए हैं। उनके इस पोस्ट के बाद फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं साथ ही उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

shekhar suman

शेखर सुमन ने ट्वीट कर लिखा- “मेरी प्यार मां, जिसे मैं दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था, उनके जाने से हम अनाथ और बिखर गए हैं। हर समय हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद। मैं आपको आखिरी सांस तक याद करूंगा। आप सभी को प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।”

बता दें कि शेखर ने कुछ दिन पहले अभिनेता ने दो दिन पहले एक ट्वीट किया था और अपनी मां के लिए दुआ भेजने के लिए शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने लिखा था- ‘मेरी मां की सेहत के लिए प्रार्थना करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।’

शेखर ने 15 जून को ट्विटर पर बताया था कि उनकी मां की हालत बहुत क्रिटिकल है। उन्होंने लिखा था- “मेरी मां की हालत बहुत नाजुक है। मेरा दिल डूब रहा है। वह एक गंभीर लड़ाई लड़ रही है। भगवान शिव से प्रार्थना करिए कि उन्हें इस संकट से बाहर निकलने की शक्ति दें। आपकी प्रार्थना की जरूरत है।”