newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

New Bhojpuri Song: खेसारी लाल के नए गानें के साथ हिट हुई ये एक्ट्रेस, एक साथ फ्लॉप हुए थे कई गाने

New Bhojpuri Song: दर्शक खेसारी यादव की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बनाए रखने लिए इस फिल्म के मेकर्स भी समय-समय पर कुछ न कुछ परोस रहे हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘संघर्ष 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। दर्शक खेसारी यादव की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बनाए रखने लिए इस फिल्म के मेकर्स भी समय-समय पर कुछ न कुछ परोस रहे हैं। इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘गजब जीवन जिहि’ रिलीज किया गया है। इस गाने में खेसारी के साथ भोजपुरी हसीना माही श्रीवास्तव अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में हिट मशीन खेसारी राजस्थानी लुक में एकदम हैंडसम हंक नजर आ रहे हैं, तो वहीं घाघरा-चोली में माही भी खूब कयामत ढा रही हैं। खेसारी यादव के इस गाने ने आते ही धूम मचाना शुरू कर दिया है।

खेसारी लाल के इस नए गाने में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के साथ उनकी जोड़ी एकदम कमाल लग रही है। गानें में खेसारी और माही फुल बैकग्राउंड डांसरों के साथ अपने डांस का जौहर दिखा रहे हैं। खेसारी और माही की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज से सजाया है। इसमें उनका साथ सिंगर प्रियंका सिंह ने दिया है। इस गाने के लिरीक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी के हैं।

हाल ही में इस गाने का पोस्टर और टीजर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने रिलीज किया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।