newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vivek Agnihotri: विराट-अनुष्का की महाकाल पूजा पर विवेक अग्निहोत्री ने याद दिलाया क्रिकेटर का पुराना ट्वीट, कभी पूजा-पाठ पर उठाए थे सवाल

Vivek Agnihotri: हाल ही में दोनों को महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की पूजा करते हुए देखा गया। इस दौरान अनुष्का सिंपल अवतार में दिखीं, जबकि विराट कोहली रुद्राक्ष की माला गले में डाले, धोती में दिखें।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बीते काफी समय से ज्यादा से ज्यादा समय अध्यात्म को देते हैं। दोनों स्टार को भगवान के दर और संतों के आश्रम पर माथा टेकते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में दोनों को महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की पूजा करते हुए देखा गया। इस दौरान अनुष्का सिंपल अवतार में दिखीं, जबकि विराट कोहली रुद्राक्ष की माला गले में डाले, धोती में दिखें। दोनों के महाकाल के दर पर जाने की वीडियो और फोटोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। अब इन फोटोज और वीडियो पर द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन आया हैं।

vivek

विवेक अग्निहोत्री ने किया रिएक्ट

द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की महाकाल की पूजा करते हुए वीडियो शेयर की। उन्होंने  लिखा- “मुझे याद है कि बहुत सारे बेकार के ट्वीट करने वालों ने एक युवा विराट कोहली को ट्रोल किया था जब उन्होंने मजाक में कहा था “क्या मैं पूजा पाठ टाइप जैसा दिखता हूं”…लोग बदल जाते हैं। और यह बहुत अच्छी बात है। क्योंकि परिवर्तन सार्थक जीवन का दूसरा नाम है। इस रिएक्शन पर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये बिल्कुल भी नहीं भूला जाए कि अनुष्का ने पीके में हिंदुओं का अपमान किया था।


अनुष्का को लेकर नेगेटिव कमेंट कर रहे यूजर्स

एक अन्य यूजर ने लिखा- आजकल मंदिर जाना त्रिपुंड लगाना विभिन्न सरकारी बाधाओं से बचने के लिए सबसे सुगम उपाय है समझने वाले समझ गए हैं, ना समझे वो अनाड़ी हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा-दुःख में सुमिरन सब करे, सुख में करे न कोय। बता दें कि विराट कोहली ने ये बात टी20 विश्व कप के दौरान कही थी। रिपोर्टर ने क्रिकेटर से पूछा था कि खुद को शांत करने के लिए आप पूजा-पाठ का सहारा लेते हैं। इस पर विराट ने कहा था कि क्या वो पूजा-पाठ करने वाले लगते हैं।