नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर का प्रकोप अब कम होता दिख रहा है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना 1 लाख 32 हजार 788 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 3,207 लोगों की मौत हो गई है। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,83,07,832 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 3,35,102 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 17,93,645 एक्टिव मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 2,31,456 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जिसमें 2,61,79,085 लोग अब तक कोविड से ठीक हो चुके हैं।
भारत में #COVID19 के 1,32,788 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,83,07,832 हुई। 3,207 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,35,102 हो गई है।
2,31,456 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,61,79,085 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 17,93,645 है। pic.twitter.com/ShDQAwgLgt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोनावायरस के लिए कुल 35,00,57,330 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,19,773 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,85,46,667 हो गया है।
भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,00,57,330 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,19,773 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/3kPtHTxJj9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2021