newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ayodhya: 2 सगी बहनों से मनचलों ने की छेड़खानी, पिटाई के डर से बोला-हिंदू हूं लेकिन निकाला मुस्लिम

Ayodhya: इस घटना पर एसपी सिटी ने बताया कि, घटना सुबह साढ़े 7 बजे रीडगंज चौराहे के पास 2 बहनें ई-रिक्शा से जा रही थी। तभी पीछे से मोटर साइकिल सवार तीन लड़कों ने उनको रोक कर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। एसपी सिटी ने आगे बताया कि, छात्राओं की शिकायत पर तीनों पर मुकदमा दर्ज किया है उसमें से एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के भगवाम श्रीराम नगरी अयोध्या में दो किशोरियों से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। जहां गुरुवार को स्कूल जा रही है 2 बहनों से मनचलों ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि जब 2 छात्रा घर से स्कूल से जा रही थी उसी दौरान पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और फिर बदसलूकी करने लगे। इतना ही नहीं आरोप है कि किशोरियों के कपड़े भी फाड़े। वहीं जब 2 दोनों ने मदद के लिए आवाज लगाई। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। हालांकि दो मनचले मौके से किसी तरह से भाग निकले। ऐसी भी खबर है कि पकड़े एक शख्स ने पहले अपना नाम हिंदू बताया था, लेकिन फिर बाद में वो दूसरे समुदाय का निकाला। वारदात अयोध्या जिले के रीडगंज इलाके की है।

वहीं इस घटना पर एसपी सिटी ने बताया कि, घटना सुबह साढ़े 7 बजे रीडगंज चौराहे के पास 2 बहनें ई-रिक्शा से जा रही थी। तभी पीछे से मोटर साइकिल सवार तीन लड़कों ने उनको रोक कर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। एसपी सिटी ने आगे बताया कि, छात्राओं की शिकायत पर तीनों पर मुकदमा दर्ज किया है उसमें से एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य नामजद लड़के की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा वाले ने लड़की के परिजनों को घटना के बारे में सूचित किया। हालांकि परिवार वाले मौके पर पहुंचते उससे पहले ही लोगों ने छेड़छाड़ करने वाले एक शख्स को धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि पिटाई के डर से लड़के ने पहले अपना नाम हिंदू बताया। लेकिन बाद में असल में वो मुस्लिम निकाला। फिलहाल परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने तीन लड़कों पर मामला दर्ज कर लिया है और पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।