newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

West Bengal: आसनसोल में शुभेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़, 3 लोगों की मौत

West Bengal: उधर मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार्यक्रम में कंबल को लेकर लोगों में होड़ मची थी। इसी दौरान अचानक से लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद भगदड़ मच गई और लोग इधर से उधर भागने लगे।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आसनसोल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि भगदड़ में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 के जख्मी होने की खबर है। वहीं हादसे में घायल लोगों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी कंबल वितरण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उनके जाने के तुरंत बाद कंबल लूटने के लिए लोगों में होड मच गई और हादसा हो गया। वहीं आसनसोल के पुलिस कमिश्नर का आरोप है कि शुभेंदु अधिकारी ने कार्यक्रम के लिए प्रशासन से इजाजत नहीं ली थी।

वहीं भाजपा का कहना है कि इस कार्यक्रम के लिए पुलिस से इजाजत ली गई थी। उधर मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार्यक्रम में कंबल को लेकर लोगों में होड़ मची थी। इसी दौरान अचानक से लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद भगदड़ मच गई और लोग इधर से उधर भागने लगे। इसी दौरान मौके पर 3 लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हो गए।