newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली : पहली बार एक दिन में मिले कोरोना के 3137 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब दिल्ली में कोरोना वायरस का विस्फोट देखा जा सकता है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3,137 मामलों की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इसी के साथ कुल 53,116 मामले दर्ज हुए हैं।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब दिल्ली में कोरोना वायरस का विस्फोट देखा जा सकता है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3,137 मामलों की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। इसी के साथ कुल 53,116 मामले दर्ज हुए हैं।

वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में अब 66 नई मौतों के साथ ही कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 2 हजार के पार हो चुकी है। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के कारण 2035 लोगों की जान जा चुकी है।

इन सब के बीच राहत की खबर ये है कि दिल्ली में कोरोना मरीज लगातार ठीक भी हो रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1828 कोरोना मरीजों का इलाज हुआ, जिसके साथ ही अब तक 23569 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में फिलहाल एक्टिव कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 27512 है। वहीं होम आइसोलेशन में 10490 लोग है।

देश में पिछले 24 घंटों में 14,516 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल मामलों की संख्या 3,95,048 तक पहुंच गई है। पिछले नौ दिनों से मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और देश में हर दिन 10 हजार से अधिक मामले आए हैं।