newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Air India की 4 महिला पायलट ने रचा इतिहास, बढ़ाया देश का गौरव, लोगों ने की जमकर तारीफ

San Francisco-Bengaluru: दुनियाभर में भारतीय महिला अपने देश का गौरव लगातार बढ़ा रही है। भारतीय महिला पायलटों ने अपना दम दिखाते हुए दुनिया को बता दिया है वो किसी कम नहीं है। इसी कड़ी में एयर इंडिया (Air India) की 4 महिला पायलट ने रचा इतिहास दिया है।

नई दिल्ली। दुनियाभर में भारतीय महिला अपने देश का गौरव लगातार बढ़ा रही है। भारतीय महिला पायलटों ने अपना दम दिखाते हुए दुनिया को बता दिया है वो किसी कम नहीं है। इसी कड़ी में एयर इंडिया (Air India) की 4 महिला पायलट ने रचा इतिहास दिया है। दरअसल सोमवार को चार महिला पायलटों ने दुनिया के सबसे लंबे हवाई मार्ग नॉर्थ पोल (North Pole) पर उड़ान भरकर पूरे विश्व को अपनी ताकत दिखा दी है। इस सफर के दौरान करीब 16,000 किलोमीटर की दूरी तय की गई।

इस ऐतिहासिक उड़ान का नेतृत्व करने वाली कैप्टन जोया अग्रवाल (Captain Zoya Aggarwal) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, आज हमने न केवल उत्तरी ध्रुव (नॉर्थ पोल) पर उड़ान भरकर इतिहास नहीं बनाया है, बल्कि सभी महिला पायलटों ने इसे सफलतापूर्वक अंजाम भी दिया। हम इसका हिस्सा बनकर बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं। इस मार्ग ने 10 टन ईंधन बचाया है।

वहीं शिवानी मन्हास ने कहा कि , ‘यह एक रोमांचक अनुभव था क्योंकि यह पहले कभी हासिल नहीं हुआ था। यहां पहुंचने में लगभग 17 घंटे लग गए।’

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर से उड़ान भरने के बाद यह टीम नॉर्थ पोल से होते हुए बेंगलूरु पहुंची। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Kempegowda International Airport) पर उतरते ही इन महिला पायलटों को जोरदार स्वागत भी किया गया। वहीं एयर इंडिया ने ट्वीट कर महिला पायलटों की टीम का जोरदार स्वागत किया। ट्वीट पर लिखा- ‘वेलकम होम, हमें आप सभी (महिला पायलटों) पर गर्व है। हम AI176 के पैसेंजर्स को भी बधाई देते हैं, जो इस ऐतिहासिक सफर का हिस्सा बने।’

हरदीप पुरी ने दी बधाई

उधर सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप पुरी (Hardeep Singh Puri) ने भी एयर इंडिया (Air India) की 4 महिला पायलट के इतिहास रचने पर बधाई दी है।

बता दें कि कैप्टन जोया अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक उड़ान का नेतृत्व किया। उनके साथ को-पायलट के तौर पर कैप्टन पापागरी तनमई, कैप्टन शिवानी और कैप्टन आकांक्षा सोनवरे भी शामिल रहीं।

लोगों ने की जमकर तारीफ