नई दिल्ली। देशभर में कोरोना (Coronavirus) संक्रमण की दूसरी लहर अब धीमी पड़ती जा रही है और मौतों के आंकड़े में भी पहले की तुलना में काफी कमी देखी जा रही है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, देशभर में कोरोना के 46,617 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,04,58,251 हो गई। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 853 दर्ज की गई है। जिसकी वजह से इस महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 4,00,312 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 59 हजार 384 नए लोग इस वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 2,95,48,302 हो गई है। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,09,637 है।
भारत में #COVID19 के 46,617 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,04,58,251 हुई। 853 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,00,312 हो गई है।
59,384 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,95,48,302 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,09,6374 है। pic.twitter.com/Y2HCPDta9P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,80,026 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,42,51,520 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,64,123 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34,00,76,232 हुआ है।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,80,026 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,42,51,520 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/ga96EcaDrB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2021