newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jammu Terrorist Killed: जम्मू के अखनूर सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश में ढेर किया एक Pak आतंकी, लाश को घसीट कर ले गए उसके साथी

Jammu Terrorist Killed: घटना के दौरान, भारतीय सैनिकों ने चार घुसपैठियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास करते देखा, जिसके बाद सैनिकों को गोलियां चलानी पड़ीं। गोलीबारी में एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया।

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने जम्मू के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन करने का प्रयास किया गया, जिसे भारतीय सेना ने प्रभावी ढंग से विफल कर दिया।

घटना के दौरान, भारतीय सैनिकों ने चार घुसपैठियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने का प्रयास करते देखा, जिसके बाद सैनिकों को गोलियां चलानी पड़ीं। गोलीबारी में एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया गया और उसके शव को अन्य आतंकवादियों द्वारा घसीटते हुए देखा गया। यह घटना भारत द्वारा अपनी सीमाओं पर सामना की जा रही निरंतर चुनौतियों और आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ करने और हमलों को अंजाम देने के लगातार प्रयासों को रेखांकित करती है।

राजौरी और पुंछ में तीन दिन से इंटरनेट बंद

गौर करने वाली बात यह है कि अलगाववादी गतिविधियों के केंद्र माने जाने वाले राजौरी और पांच सेक्टर में बीते तीन दिनों से इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी गई हैं और अभी तक की सेवाएं बहाल नहीं की गई हैं। वहीं बीते दिनों पुंछ में ही तीन लाशें संदिग्ध अवस्था में पाई गई थी। इसके बाद से ही वहां पर पुलिस बल और भारतीय सेवा काफी मुस्तैदी से तैनात है। लगातार एक्टिव कार्रवाई की जा रही है।

लाश घसीटकर ले गए उसके साथी..