newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sanjay Singh: राज्यसभा में ‘AAP’ सांसद संजय सिंह को हंगामा करना पड़ा महंगा, एक हफ्ते के लिए सस्पेंड

Sanjay Singh: उपसभापति हरिवंश ने बताया कि संजय सिंह ने न सिर्फ नियमों की अनदेखी की बल्कि आसन के निर्देशों का भी उल्लंघन किया। इसके साथ ही सिंह ने कागज को फाड़कर उनकी कुर्सी की तरफ उसके टुकड़े भी फेंके।

नई दिल्ली। आम आदमी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनको सदन में नारे लगाने और कागज को फाड़कर चेयर पर फेंकने के आरोप में इस हफ्ते के बचे हुए भाग के लिए निलंबित कर दिया है। इस पुरी कार्यवाही के बारे में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के द्वारा जानकारी दी गई है। उपसभापति हरिवंश ने बताया कि संजय सिंह ने न सिर्फ नियमों की अनदेखी ही नहीं बल्कि आसन के निर्देशों का भी उल्लंघन किया। इसके साथ ही सिंह ने कागज को फाड़कर उनकी कुर्सी की तरफ उसके टुकड़े भी फेंके। इसके बाद हरिवंश ने कहा कि ये हरकत सदन की गरिमा के खिलाफ है। उपसभापति हरिवंश ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद के खिलाफ नियम 256 लगाए जाने की भी घोषणा की है।

15 मिनट के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

संजय सिंह द्वारा की गई इस हरकत के लिए संसदीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने एक प्रस्ताव पेश किया और इसको सदन से जल्द ही स्वीकार भी कर लिया। इसके बाद उपसभापति ने संजय सिंह को सदन से बाहर जाने के आदेश दिए। हैरानी की बात ये है कि उपसभापति के आदेश को ना मानते हुए संजय सिंह सदन के बाहर नहीं गए और फिर लगभग 12.03 बजे सदन की कार्यवाही को मजबूरी में स्थगित करना पड़ा। संजय सिंह की इस अशोभनीय आचरण के लिए अब उन्हें संसद से निलंबित कर दिया गया है।

tmc mp

विपक्ष संसद में लगातार हंगामा कर रही है। इसके चलते सदन के दोनों सदनों में असर पड़ रहा है और बार-बार कार्यवाही को स्थगित करना पड़ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते कल सदन से 19 सांसदों को निलंबित किया गया था। अब निलंबित किए गए सांसदों ने धरना प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सदन से निलंबित राज्यसभा सांसद संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। जानकारी मिल रही है कि ये सांसद शुक्रवार तक करीब 50 घंटे बारी-बारी से धरने पर बैठेंगे।