newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shrikant Tyagi: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की नहीं थम रही मुसीबतें, अब कोर्ट ने दे दिया फिर से तगड़ा झटका, जानें पूरा माजरा

Shrikant Tyagi’s bail plea rejected: इस बीच श्रीकांत त्याग पुलिस को गच्चा दे चुके थे, लेकिन योगी की पुलिस ने त्यागी को दबोच करके ही दम लिया। बता दें कि बीते दिनों श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समुदाय ने रैली भी निकाली थी और प्रशासन से श्रीकांत त्यागी की रिहाई की मांग की थी, लेकिन प्रशासन का फैसला अटल है। त्यागी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

नई दिल्ली। गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। उसने जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन आज सुनवाई के दौरान उसकी याचिका खारिज करके उसे जमानत देने से मना कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले भी त्यागी की जमानत याचिका खारिज की जा चुकी हैं। इससे पहले भी वो कई मौकों पर जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुका है, लेकिन अभी तक तो उसकी याचिका हमेशा ही खारिज होती रही है। अब ऐसे में सलाखों से बाहर आने के लिए उसका अगला कदम क्या रहता है? इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। बता दें कि कोर्ट के सामने सुनवाई के दौरान पुलिस डायरी भी पेश की गई थी, जिसमें उसके खिलाफ दर्ज किए गए सात केशों का भी जिक्र था। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ था। इससे पहले भी कई मौकों पर कोर्ट उसकी याचिका खारिज कर चुकी है।

Shrikant Tyagi accused of extra marital affair wife lodged fir against his girlfriend | Shrikant Tyagi: पति-पत्नी और वो के चक्कर में भी फंस चुका है श्रीकांत त्यागी, गिरफ्तारी पर 25,000 का

आपको बता दें कि बीते 5 अगस्त को नोएडा की अमेक्स सोसायटी में महिलाओं के साथ गाली गलौज वाला श्रीकांत त्यागी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही थी। महिलाओं ने उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। इस बीच पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ध्यान रहे कि श्रीकांत त्यागी के संदर्भ में बताया गया था कि वो बीजेपी का नेता है, जिसके बाद कांग्रेस के हमले तेज हो गए थे, लेकिन बीजेपी ने श्रीकांत त्यागी को अपना नेता बताने से साफ इनकार कर दिया था। उधर सीएम योगी ने भी साफ संकेत दे दिए थे कि श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उधर, बीजेपी के कई नेताओं ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

Shrikant Tyagi after being suspended he did not give up this noida police officer played an important role in getting arrested । निलंबित होने बाद भी नहीं मानी हार, त्यागी को पकडवाने

लकिन, इस बीच श्रीकांत त्यागी पुलिस को गच्चा दे चुका था, लेकिन योगी की पुलिस ने त्यागी को दबोच करके ही दम लिया। बता दें कि बीते दिनों श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समुदाय ने रैली भी निकाली थी और प्रशासन से उसकी रिहाई की मांग भी की थी, लेकिन प्रशासन का फैसला अटल है। त्यागी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में उसके खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम