newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

प्रियंका गांधी की तारीफ में बहक गए आचार्य प्रमोद कृष्णम, भाजपा के ‘वध’ को लेकर दिया विवादित बयान!

Acharya Pramod Krishnam: आचार्य प्रमोद के इस बयान पर लोगों ने उनकी क्लास लगाई है। वीडियो के रिप्लाई में एक यूजर ने लिखा कि, लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हारा हुआ यह इंसान पागल हो गया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। कभी वो मंदिर में दर्शन करती नजर आती हैं तो कभी हाथों में रुद्राक्ष की माला लिए हुए दिखती हैं। ऐसे में उनका हिंदू धर्म के प्रति दिख रहे लगाव को लेकर कई कांग्रेसी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। दरअसल राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रियंका गांधी का यह रूप उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर है। लेकिन वहीं कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है कि जो विवादों में घिर सकता है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को लेकर आचार्य प्रमोद ने एक वीडियो में कहा कि, प्रियंका गांधी से बड़ा कोई हिंदू नहीं है। उन्होंंने प्रियंका गांधी को दुर्गा का अवतार बताया। प्रियंका का मंदिरों में दर्शन करना, प्रयाग में स्नान और हाथों में रुद्राक्ष पहनना, आचार्य प्रमोद ने इसे प्रियंका की निजी आस्था का विषय बताया है।

Priyanka Gandhi

आचार्य प्रमोद वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि, प्रियंका गांधी के इस आचरण में भाजपा की मुहिम की हवा निकल गई। याद रखना एक बात बीजेपी का जो वध है, वो प्रियंका गांधी के हाथों से ही होगा।

आचार्य प्रमोद के इस बयान पर लोगों ने उनकी क्लास लगाई है। वीडियो के रिप्लाई में एक यूजर ने लिखा कि, लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हारा हुआ यह इंसान पागल हो गया है।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, कांग्रेस का वध मोदीजी करेंगे।

अन्य रिप्लाई देखें..

बता दें कि इससे पहले भी आचार्य प्रमोद के बयान कांग्रेस को असहज करते रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की खींचतान के बीच एक ट्वीट के जरिए सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है।

acharya pramod tweet sachin

दरअसल, पायलट ने दो दिन पहले बयाना में की गई किसान महापंचायत के वीडियो और फोटो ट्वीट किए। इस पर कमेंट करते हुए प्रमोद कृष्णम ने लिखा, मुख्यमंत्री भव:। प्रमोद कृष्णम का यह आशीर्वाद पायलट खेमे को पंसद नहीं आया। बृहस्पतिवार को गहलोत खेमे के कई विधायक विधानसभा परिसर में प्रमोद कृष्णम की बात को गंभीर नहीं लेने को लेकर चर्चा करते रहे।