newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi: कांग्रेस ने जारी की MCD चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची, जानें किसकी चमकी किस्मत, तो किसको लगा झटका

चार दिसंबर को चुनाव होने हैं और नतीजों की घोषणा सात दिसंबर को होगी। नामांकन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 16 नवंबर निर्धारित की गई। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर निर्धारित की गई है। निगम चुनाव में इवीएम का उपयोग किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो।

नई दिल्ली। बीजेपी, आम आदमी पार्टी के बाद आज कांग्रेस ने भी दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की तरफ से सभी 250 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इससे पहले आप और बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। बता दें कि दिल्ली में कुल 252 वार्ड हैं। 250 सीटों पर चुनाव होने हैं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने ट्वीट कर प्रत्याशियों की सूची जारी किए जाने की जानकारी सार्वजनिक की है। बाकी की दो सीटों पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। चुनाव प्रचार का सिलसिला शुरू हो चुका है। सभी दल जनता जनार्दन को रिझाने की दिशा में एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। ऐसे में किसकी किस्मत चमकती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

आपको बता दें कि चार दिसंबर को चुनाव होने हैं और नतीजों की घोषणा सात दिसंबर को होगी। नामांकन की प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है। नामांकन की आखिरी तारीख 16 नवंबर निर्धारित की गई। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। निगम चुनाव में इवीएम का उपयोग किया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस सहित अन्य सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय गतिविधियों को अंजाम ना दिया जा सकें। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया को दुरूस्त तरीके से अंजाम देने के लिए एक लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। उधर, कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि गहन विचार- विमर्श के बाद प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई गई है। अब ऐसी स्थिति में यह देखना होगा कि यह प्रत्याशी अपनी पार्टी के लिए कितना कमाल दिखा पाते हैं।

Municipal elections : अलीगढ़ में कांग्रेस ने हर बार बदला चेहरा, एक बार भी नहीं मिली सफलता, ये रही वजह - Municipal elections Congress changed its face every time in Aligarh not

ध्यान रहे कि पिछले 15 सालों से नगर निगम में बीजेपी का कब्जा बरकरार है। कई वर्षों से कांग्रेस निगम से महरूम है। फिलहाल, जिस तरह विधानसभा सहित अन्य चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में पार्टी के लिए आगे की सियासी राह कैसी रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।