newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सीएम योगी की अपील पर काशी, मथुरा सहित कई तीर्थ नगरियों में अखंड कीर्तन और रामायण पाठ

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कल यानी 5 अगस्त को होगा। इस ऐतिहासिक मौके के लिए पूरी अयोध्या नगरी को भव्य रूप में सजाया गया है।

लखनऊ। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कल यानी 5 अगस्त को होगा। इस ऐतिहासिक मौके के लिए पूरी अयोध्या नगरी को भव्य रूप में सजाया गया है। अयोध्या में दिवाली जैसा माहौल है। हर ओर रौशनी है, रात में दीप जलाए जा रहे हैं, सड़कों पर सजावट है, पेंटिंग्स हैं। ऐसा लग रह है जैसे उत्तर प्रदेश की अयोध्या नहीं बल्कि स्वर्ग है।

अयोध्या में दिवाली जैसा माहौल

ram mandir pooja path

तीर्थ नगरियों में अखंड कीर्तन और रामायण पाठ शुरू

भूमि पूजन के मौके पर सिर्फ अयोध्या में ही नहीं बाकि तीर्थ नगरियों में भी खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर तीर्थ नगरी मथुरा, काशी, चित्रकूट, प्रयागराज, नैमिषारण्य और गोरखपुर में आज से अखंड कीर्तन और रामायण का पाठ शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री आवास में भी जलाए जाएंगे दीप

इसके अलावा लखनऊ में आज मुख्यमंत्री आवास में भी दीप जलाए जाएंगे। यहां दीपावली जैसा माहौल होगा। चारो और राम मंदिर निर्माण के लिए तैयरियों का ये कार्यक्रम देख कर सब मन्त्रमुग्घ हैं।