newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जेपी नड्डा का कांग्रेस पर करारा प्रहार, PM Relief Fund को लेकर खोली पोल!

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘भारत के लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अपनी मेहनत की कमाई को पीएमएनआरएफ को दान कर दिया। इस सार्वजनिक धन को परिवार चलाने की बुनियाद में इस्तेमाल करना न केवल एक संगीन धोखाधड़ी है, बल्कि भारत के लोगों के लिए एक बड़ा धोखा भी है।’

नई दिल्ली। सीमा विवाद बढ़ने के बाद से कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से भी कांग्रेस को करारा जवाब दिया जा रहा है। इस क्रम में आज एक बार फिर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यूपीए के समय प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (पीएमएनआरएफ) का पैसा राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) को डोनेट किया गया। बता दें कि जेपी नड्डा ने लगातार दूसरे दिन गांधी परिवार पर निशाना साधा है।

JP Nadda And Congress

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कहा, ‘संकट में लोगों की मदद करने के लिए बना पीएमएनआरएफ, यूपीए के कार्यकाल में राजीव गांधी फाउंडेशन को पैसे दान कर रहा था। पीएमएनआरएफ बोर्ड में कौन बैठा? सोनिया गांधी। राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्षता कौन करता है? सोनिया गांधी, यह पूरी तरह से निंदनीय है।’

उन्होंने कहा, ‘भारत के लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने के लिए अपनी मेहनत की कमाई को पीएमएनआरएफ को दान कर दिया। इस सार्वजनिक धन को परिवार चलाने की बुनियाद में इस्तेमाल करना न केवल एक संगीन धोखाधड़ी है, बल्कि भारत के लोगों के लिए एक बड़ा धोखा भी है।’

nadda on

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए जेपी नड्डा ने कहा, ‘पैसे के लिए एक परिवार की भूख ने देश को बर्बाद किया। अगर केवल उन्होंने अपनी ऊर्जा को अधिक रचनात्मक एजेंडे के लिए समर्पित किया है। कांग्रेस के शाही राजवंश ने आत्म-लाभ के लिए अनियंत्रित लूट की, इसके लिए उन्हें माफी मांगने की जरूरत है।’

 

 

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस संदर्भ में ट्वीटर पर डॉक्यूमेंट भी शेयर किया है।