newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

यूपी पुलिस ने ऐसा क्या किया कि अखिलेश यादव भी तारीफ करने पर हो गए मजबूर!

दरअसल यूपी के गोंडा जिले से  शुक्रवार को करनैलगंज कस्बे से किडनैप किए गए व्यवसायी के पोते को शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपहरणकर्ता घायल हुए।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पुलिस की तारीफ करते हुए पाए गए। बहुत लोगों को इस बात से हैरान हुई। मगर इसके पीछे गोंडा पुलिस की कार्रवाई है। गोंडा पुलिस ने किडनैप किए गए व्यवसाई के पोते को सिर्फ 17 घंटों के भीतर ही सकुशल छुड़ा लिया। अखिलेश यादव ने इसकी तारीफ की।

ADG Prashant Kumar Gonda

अखिलेश यादव ने लिखा गोंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत बच्चे की सकुशल वापसी सराहनीय है। बच्चे के परिवार ने अब जाकर राहत की सांस ली होगी। दरअसल यूपी के गोंडा जिले से  शुक्रवार को करनैलगंज कस्बे से किडनैप किए गए व्यवसायी के पोते को शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपहरणकर्ता घायल हुए। एसटीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में सवा सात बजे यह सफलता मिली। एडीजी ला एंड आर्डर और एसटीएफ के एसपी मुठभेड़ स्थल पर मौजूद रहे।

Akhilesh Yadav

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार पुलिस और एसटीएफ रात से ही बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए लगी थी। सीओ के मुताबिक शनिवार सुबह भौरीगंज रोड पर अपहरणकर्ताओं की लोकेशन सर्विलांस से मिली। एसटीएफ और पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार एक खम्भे से टकरा गई। दो अपहरणकर्ता गाड़ी से भागने लगे। दोनों ने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने दो बदमाशों को जवाबी फायरिंग में दबोच लिया।

Gonda

हालांकि अखिलेश यादव योगी सरकार पर वार करने से नहीं चूके उन्होंने पूछा, भाजपा सरकार स्पष्ट करे कि कानपुर में अपहृत युवक की हत्या के बाद उसकी लाश क्यों नहीं मिली। वहां ‘कौन’ पुलिस को सार्थक क़दम उठाने से रोक रहा है?