newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

इस वजह से थल सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

इससे पहले थल सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे। वहां से हेलिकॉप्टर से वह छावनी के सूर्या खेल परिसर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय पहुंचे।

लखनऊ। भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे शुक्रवार को यहां पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बने पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मौके पर नेपाल से जुड़ी उत्तर प्रदेश की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

Yogi Adityanath and mm naravane

इससे पहले थल सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद विशेष विमान से चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे। वहां से हेलिकॉप्टर से वह छावनी के सूर्या खेल परिसर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय पहुंचे। यहां मध्य कमान सेनाध्यक्ष ले. जनरल इकरूप सिंह घुमन के साथ उनकी सैन्य ऑपरेशनल और प्रशासनिक, दोनों पहलुओं पर चर्चा हुई।

Yogi Adityanath and mm naravane

जनरल नरवणे ने मध्य क्षेत्र में सैन्य बलों की क्षमता वृद्धि और ऑपरेशनल प्रभावशीलता व बुनियादी ढांचे के विकास को सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने ऑपरेशनल तैयारियों के उच्च स्तर को प्राप्त करने के लिए मध्य कमान की प्रशंसा की। उन्होंने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत कठिन मौसम व परिस्थिति में काम कर रहे अग्रिम पंक्ति के सैनिकों के किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Yogi Adityanath and mm naravane

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही उत्तराखंड से लगती सीमा पर चीन ने जवानों की संख्या बढ़ा दी थी। यह क्षेत्र सेंट्रल कमांड के अंतर्गत आता है। इनका दौरा इसलिए भी अहम है, क्योंकि इस समय चीन और भारत के बीच तनाव बढ़ गया है।