newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: ‘हमारे कानून मंत्री भी एक अच्छे डांसर हैं!’, PM मोदी ने रिजिजू की तारीफ में कही ये बात

Arunachal Pradesh: इस वीडियो को शेयर करते हुए रिजिजू ने लिखा, “विवेकानंद केंद्र विद्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिए सुंदर काजलंग गांव की मेरी यात्रा के दौरान। जब भी मेहमान उनके गांव आते हैं तो यह सजोलंग लोगों का पारंपरिक मनोरंजन है। मूल लोक गीत और नृत्य अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय का सार हैं।”

नई दिल्ली। बुधवार को अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के एक गांव के निवासियों के साथ केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) को एक परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान डांस करते देखा गया। पूर्वोत्तर राज्य के काजलंग गांव के स्थानीय लोग, जो मिजी के नाम से भी जाने जाते हैं, उन्होंने अपने पारंपरिक गीत और नृत्य के साथ किरेन रिजिजू का स्वागत किया। किरेन रिजिजू के इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शेयर कर उनकी सराहना की। उन्होंने लिखा कि “हमारे कानून मंत्री किरेन रिजिजू एक अच्छे डांसर भी हैं। अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा…”

वीडियो में रिजिजू को शर्ट, ट्राउजर और स्नीकर्स पहने देखा जा सकता है। वीडियो में रिजिजू ग्रामीणों के साथ टांग हिलाते हुए मस्ती में हिस्सा लेते देखे जा सकते हैं। रिजिजू ने इस दौरान झांझ और ढोल की थाप के बीच, मंत्री ने पारंपरिक लोक गीतों पर नृत्य किया। वीडियो में स्थानीय लोगों को काफी खुश देखा जा सकता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए रिजिजू ने लिखा, “विवेकानंद केंद्र विद्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिए सुंदर काजलंग गांव की मेरी यात्रा के दौरान। जब भी मेहमान उनके गांव आते हैं तो यह सजोलंग लोगों का पारंपरिक मनोरंजन है। मूल लोक गीत और नृत्य अरुणाचल प्रदेश के हर समुदाय का सार हैं।”