newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assembly Election Results 2023: भाजपा दफ्तर में शाम को होगा जश्न, सूत्रों के मुताबिक PM मोदी होंगे शामिल

Celebration In BJP Office: सूत्रों के अनुसार, भाजपा दफ्तर में आज शाम 5 बजे जश्‍न मनाया जाएगा। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शाम 6.30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंच सकते है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते है। 

नई दिल्ली। चार राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी परिणाम करीब सामने आ चुके है। रुझानों में राजस्थान, मध्य प्रदेश में कांग्रेस झटका लगाते हुए दिखाई दे रहा है। दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाते दिखाई दे रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। विधानसभा चुनाव में मोदी मैजिक एक बार फिर देखने को मिल रहा है। वहीं चुनाव में भाजपा के प्रचंड जीत को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी दफ्तर के बाहर के कार्यकर्ता मिठाइयां बांट रहे है। इसी बीच सूत्रों से एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा दफ्तर में आज शाम 5 बजे जश्‍न मनाया जाएगा। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शाम 6.30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंच सकते है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते है।

वहीं मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, हमारे पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मन में है और मोदी जी के मन में एमपी है, उन्होंने जो यहां सभाएं और जनता से अपील की वो जनता के दिल को छू गई और उसी कारण ये रुझान आ रहे हैं…डबल इंजन की सरकार दिल्ली में पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जो काम हमने यहां ठीक लागू किया.. और जो योजनाएं यहा बनी लाड़ली लक्ष्मी से लेकर लाड़ली बहन अद्भत सफर तय किया.. गृहमंत्री अमित शाह की अचूक रणनीति का जिस ढंग से साथ मिला.. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्ग दर्शन.. हमारे संगठन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनथ प्रयास किया। हमारा विश्वास है कि हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे।”