newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

टीवी पत्रकार अर्नब गोस्‍वामी और उनकी पत्‍नी पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

अर्नब गोस्वामी ने हाल ही में एक लाइव शो के दौरान ही एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से त्यागपत्र दे दिया था। अर्नब ने अपने इस्तीफे के लिए एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के गिरते हुए मूल्यों को जिम्मेदार बताया।

नई दिल्ली। पालघर में साधुओं की हत्या को लेकर रिपब्लिक चैनल के को- फाउंडर और पत्रकार अर्नब गोस्वामी के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर दिए गए व्यकतव्य का मामला अब बढ़ता जा रहा है। अर्नब गोस्वामी की तरफ से आरोप है कि 22-23 अप्रैल की मध्य रात्रि जब वो अपने चैनल के ऑफिस से घर जा रहे थे तो कुछ लोगों ने उनपर और उनकी पत्नी पर हमला किया।

Arnab Goswami

अर्नब ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले लोग यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता थे। जिन्होंने उनकी गाड़ी तोड़ने की कोशिश की। इसको लेकर अर्नब गोस्वामी ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड कर ट्विटर पर शेयर किया है।

Arnab Goswami VIDEO

अर्नब गोस्वामी ने वीडियो में कहा कि, घर पहुंचते वक्त कुछ लोग बाइक से मेरी गाड़ी के पास आए और मेरी गाड़ी पर हमला करने लगे। उन लोगों ने मेरी पत्नी और मुझपर भी हमला किया। अर्नब अपने वीडियो में कह रहे हैं कि, मेरे सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों को पकड़ लिया, जोकि अब मुंबई पुलिस की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। अर्नब ने बताया कि हमला करने वालों ने मेरे सुरक्षाकर्मियों को बताया कि हमें अर्नब को सबक सिखाने के लिए कांग्रेस द्वारा भेजा गया था।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनपर NM जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 341 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। सुनिए अर्नब ने अपने वीडियो में क्या कहा है..

अर्नब ने क्या कहा था

इससे पहले अर्नब गोस्वामी ने अपने चैनल के एक डिबेट शो के दौरान सोनिया गांधी को लेकर कहा था कि, “सोनिया गाँधी तो खुश हैं। वो इटली में रिपोर्ट भेजेंगी कि देखो, जहाँ पर मैंने सरकार बनाई है, वहाँ पर हिन्दू संतों को मरवा रही हूँ। वहाँ से उन्हें वाहवाही मिलेगी। लोग कहेंगे कि वाह, सोनिया गाँधी ने अच्छा किया। इनलोगों को शर्म आनी चाहिए। क्या उन्हें लगता है कि हिन्दू चुप रहेंगे? आज प्रमोद कृष्णन को बता दिया जाना चाहिए कि क्या हिन्दू चुप रहेंगे? पूरा भारत भी यही पूछ रहा है। बोलने का समय आ गया है।”

इस बयान को लेकरटीवी चैनल ‘रिपब्लिक’ के को- फाउंडर और पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके खिलाफ FIR की मांग की है।

Sonia Gandhi Arnab Goswami

बता दें कि अर्नब गोस्वामी ने हाल ही में एक लाइव शो के दौरान ही एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से त्यागपत्र दे दिया था। अर्नब ने अपने इस्तीफे के लिए एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के गिरते हुए मूल्यों को जिम्मेदार बताया।