newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

यूपी के औरेया में प्रवासी मजदूरों से भरी DCM को ट्रक ने मारी टक्कर, 24 की मौत

पैदल घर के लिए निकले मजदूरों के साथ हाल ही में कई घटनाएं हुई हैं। कुछ दिन पहले यूपी के मुजफ्फरनगर और मध्य प्रदेश के गुना में ऐसी ही घटनाएं हुईं जिसमें कई मजदूर मौत के शिकार हुए और कई घायल हुए।

नई दिल्ली। गैर-राज्यों से अपने घर जाने के बीच प्रवासी मजदूरों के साथ सड़क हादसे और उसमें हो रही उनकी मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। आए दिन प्रवासी मजदूरों की मौत सड़क दुर्घटना में हो रही है। शनिवार सुबह 3.30 बजे यूपी के औरेया में एक प्रवासी मजदूरों से भरी एक DCM को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें 24 मजदूरों की मौत हो गई है।

auraiya accident

आपको बता दें कि इस हादसे में 15 लोग घायल हैं और उन्हें जिला अस्पताल व सैफ़ई पीजीआई भेजा गया है। जिला प्रशासन मौके पर मौके पर मौजूद है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, मजदूरों को लेकर आ रही डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डीसीएम सड़क पर खड़ी थी तभी ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।

auraiya accident photo

औरेया की एसपी सुनीति सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनको कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना को देखते हुए मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।

auraiya accident Ambulence

घटना शनिवार तड़के 3.30 तीन बजे की है। 24 मजदूरों की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के समय अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी दिक्कत आई। प्रशासन के साथ आसपास के लोगों ने मदद की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। औरेया के डीएम अभिषेक सिंह ने जानकारी दी कि, घायलों में ज्यादातर लोग बिहार, झारखंड और बंगाल के हैं।

CM Yogi Angry

इस घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को फौरन उचित इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कानपुर के कमिश्नर और आईजी को निर्देश दिया के वे घटनास्थल का दौरा करें और जल्द से जल्द घटना के कारणों की रिपोर्ट दें।

बता दें कि पैदल घर के लिए निकले मजदूरों के साथ हाल ही में कई घटनाएं हुई हैं। कुछ दिन पहले यूपी के मुजफ्फरनगर और मध्य प्रदेश के गुना में ऐसी ही घटनाएं हुईं जिसमें कई मजदूर मौत के शिकार हुए और कई घायल हुए।